यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maidaan Day 1 Box Office: 'शैतान' के बाद 'मैदान' में चमके अजय देवगन, ओपनिंग डे पर फिल्म ने की इतनी कमाई
Maidaan Box Office Collection Day 1 शैतान फिल्म की सक्सेस के बाद आज से अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैदान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई ह ...और पढ़ें

HighLights
- मैदान ने पहले दिन किया शानदार प्रदर्शन
- बॉक्स ऑफिस पर मैदान ने किया कमाल
- ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Box Office Opening Day Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुचर्चित फिल्म मैदान आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे वक्त से इसकी रिलीज के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे थे, ऐसे में ईद पर जाकर उनकों इसे देखने का मौका मिला है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
इस बीच मैदान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि निर्माता बोनी कपूर की इस मूवी ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कोराबार कर लिया है।
शैतान के बाद चमका मैदान
अजय देवगन की पिछली फिल्म शैतान (Shaitaan) ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। उसी ट्रेंड को मैदान के जरिए उन्होंने जारी रखा है। सोशल मीडिया पर अब तक मैदान को लेकर फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है, जो इस फिल्म के दर्शकों में हाइप को और अधिक बढ़ा रहा है।
.jpg)
इस बीच सैकनिल्क की तरफ से मैदान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमानित आंकड़े जारी किए गए हैं, जिनके मुताबिक अजय की इस मूवी ने रिलीज के पहले दिन करीब 7 करोड़ की कमाई कर डाली है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं इंडियन फुटबाल के जादूगर सैयद अब्दुल रहीम, Ajay Devgn निभा रहे हैं जिनका रोल?
अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग
| फिल्म | कलेक्शन |
| मैदान | 7 करोड़ |
| शैतान | 15.21 करोड़ |
| भोला | 11.20 करोड़ |
| दृश्यम 2 | 15.38 करोड़ |
| थैंक गॉड | 8.20 करोड़ |
पहली बार स्पोर्ट्स ड्रामा का हिस्सा बने अजय
ये पहला मौका है जब अजय देवगन बतौर कलाकार किसी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने हैं। मैदान में अजय ने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका को अदा किया है।