Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Box Office Worldwide: बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में गुम हुई अजय देवगन की मूवी, दुनियाभर में बस इतनी कमाई

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 06:40 PM (IST)

    Ajay Devgn के लिए इस साल की शुरुआत भले ही शानदार हुई थी लेकिन उनकी 2024 की दूसरी रिलीज फिल्म मैदान की एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब हो गयी ह ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में गुम हुई अजय देवगन की मूवी/ photo- twitter
    बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में गुम हुई अजय देवगन की मूवी/ photo- twitter

    HighLights

    1. मैदान का बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा खेल
    2. शैतान के बाद मैदान थिएटर तक दर्शकों को लाने में रही नाकामयाब
    3. दुनियाभर में मैदान का बस हुआ इतना कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन के लिए साल 2024 के शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। उनकी साल की पहली रिलीज फिल्म 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया। शैतान की रिलीज के एक महीने बाद फिर ईद के खास मौके पर अजय देवगन अपने फैंस के बीच फिर लौटे।

    इस बार उनकी फिल्म 'मैदान' ने सिनेमाघरों में फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से टक्कर ली। हालांकि, इस बार अक्षय कुमार से पंगा लेना अजय देवगन को काफी महंगा पड़ा। अच्छे रिव्यूज के बाजवूद उनकी मूवी को इंडिया में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी एक अच्छी कमाई करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

    दुनियाभर में 'मैदान' के खाते में आए बस इतने करोड़

    शैतान ने जिस तरह से शुरुआत की थी, उसे देखकर यही लगा था कि अजय देवगन की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। मैदान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ये फिल्म सात दिनों के अंदर भी दुनियाभर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

    यह भी पढ़ें: Maidaan Box Office Day 7: बड़े मियां छोटे मियां की आंधी में मैदान बर्बाद, 7 दिनों में इतना भी नहीं कमा पाई फिल्म

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड अब तक 39 करोड़ तक का ही बिजनेस हुआ है और जिस तरह से मूवी आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि मूवी वर्ल्डवाइड 50 करोड़ पर ही सिमट जाएगी।

    खबरें और भी

    मैदान वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 

    वर्ल्डवाइड 39 करोड़ रुपए
    ओवरसीज  6.75 करोड़ रुपए

    ओवरसीज मार्केट में मैदान का बुरा हाल

    अजय देवगन-प्रियामणि स्टारर मैदान ने ओवरसीज मार्केट में अब तक महज 6 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग विदेशो में काफी अच्छी शुरू हुई थी, लेकिन जल्द ही फिल्म का दम निकल चुका है।

    आपको बता दें कि मैदान इंडियन फुटबॉल टीम के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की जिंदगी से प्रेरित कहानी है। इस फिल्म के लिए दर्शकों ने भी अजय देवगन की काफी तारीफ की थी। उनके इस किरदार को दर्शकों ने उनके करियर का अब तक का सबसे बेस्ट किरदार बताया था।

    यह भी पढ़ें: Maidaan Day 5 Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई अजय देवगन की 'मैदान', 5वें दिन धड़ाम से गिरी कमाई