Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Main Vaapas Aaunga Collection: दर्शकों पर चढ़ता जा रहा है मैं वापस आऊंगा का नशा, सोमवार को बदला कमाई का गणित

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 04:35 PM (IST)

    स्लो शुरुआत के बाद भी दिलजीत दोसांझ-नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही है। इस सोमवार को ऑफिस डेज के बावजूद मूवी ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई/ फोटो- Instagram

    बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मैं वापस आऊंगा के लिए बढ़ रहा है दर्शकों में क्रेज

    2. वर्किंग डेज पर इस सोमवार को हुई अब तक की हाइएस्ट कमाई

    3. मैं वापस आऊंगा को दुनियाभर में किया गया पसंद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और नसीरुद्दीन शाह की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को बॉक्स ऑफिस पर भले ही स्लो शुरुआत मिली हो, लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना रही है। जो भी दर्शक मूवी को थिएटर से देखकर बाहर आ रहा है, वह अपने दोस्तों से एक बार 95 साल के बुजुर्ग इंसान की प्रेम कहानी देखने का सजेशन जरूर दे रहा है।

    यही वजह है कि 12 जून को 'भारत भाग्य विधाता' के साथ रिलीज हुई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब कॉकटेल -2 को सोमवार को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दी। 'मैं वापस आऊंगा' ने सोमवार को घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    'मैं वापस आऊंगा' की सोमवार को बढ़ी कमाई

    1.15 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे दिन 1.85 करोड़, तीसरे दिन 2.5 करोड़, चौथे दिन 1.15 करोड़, पांचवें दिन 1.65 करोड़, छठे दिन 1.75 करोड़ तक की कमाई की थी। सातवें दिन से फिल्म की कमाई उठनी शुरू हुई और फिल्म ने 2.2 करोड़ का बिजनेस किया। आठवें दिन मैं वापस आऊंगा का बिजनेस थोड़ा सुस्त रहा और मूवी ने 1.9 करोड़ तक कमाए। हालांकि, शनिवार को दिलजीत दोसांझ की मूवी के कलेक्शन में एक अच्छा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने सिंगल डे पर 4.35 करोड़ कमाए। रविवार को सिंगल डे पर मूवी का कलेक्शन 5.75 करोड़ तक पहुंचा।

    सोमवार को भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर हार नहीं मानी। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने सिंगल डे पर 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जो ऑफिस डेज के हिसाब से और मूवी के बज के हिसाब से काफी अच्छा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga OTT: ओटीटी पर प्यार का पाठ पढ़ाएगी 'मैं वापस आऊंगा', कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    main wapas aaunga

    वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर क्लब में शामिल होने को तैयार

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ की मूवी 'मैं वापस आऊंगा' ने नेट 26.75 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। मूवी की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई अभी तक 31.97 तक की हुई है।

    _ (90)

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो मूवी का दबदबा देखने को मिल ही रहा है, लेकिन दुनियाभर में भी यह फिल्म 44 करोड़ रुपए कमा चुकी है और 50 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रही है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म का बिजनेस 12.10 करोड़ तक का हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Collection: रविवार को दिलजीत की फिल्म का जबरदस्त कमबैक, Box Office पर की ताबड़तोड़ कमाई