Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Box Office: विदेश में चिरंजीवी का फिल्म का कमाल, सातवें दिन शानदार कमाई

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 09:31 PM (IST)

    चिरंजीवी की फिल्म 'मना शंकर वरप्रसाद गारु' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने घरेलू और वैश्विक स्तर पर जबरदस्त कमाई करते हुए प्रभास की ...और पढ़ें

    फिल्म के एक सीन में चिरंजीवी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    फिल्म के एक सीन में चिरंजीवी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 70 साल है चिरंजीवी की उम्र

    2. तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी मना शंकर वरा गारू

    3. विदेश में बजा फिल्म का डंका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की साल 2026 की शुरुआत काफी धांसू हुई। उनकी फिल्म मना शंकर वरप्रसाद गारु है। फिल्म ने 3 दिन में ही अपनी शानदार कमाई से सभी का ध्यान खींचा है। फिल्म का मुकाबल प्रभास की राजा साब से था लेकिन चिरंजीवी के टैलेंट के आगे फिलहाल राजा साब घुटने टेकती नजर आ रही है।

    फिल्म की शुरुआत 32.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ हुई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं छठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। मूवी ने अभी तक 16.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह मूवी का कुल घरेलू कलेक्शन 137.6 करोड़ रुपये हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office: धुरंधर की तरह धमाकेदार निकली साउथ मूवी, 4 दिन में 100 करोड़ पार

    अनिल रविपुडी हैं निर्देशक

    तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत और विदेशों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह चिरंजीवी की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।

    Chiranjeevi (7)

    कितना रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

    विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई सभी बाजारों को मिलाकर 33.60 करोड़ रुपये रही है। महज 5 दिनों में इसने 'द राजा साहब' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 दिनों में 33.25 करोड़ रुपये कमाए थे। चिरंजीवी की अन्य सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सई रा नरसिम्हा रेड्डी 2019 में रिलीज हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड 246.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा वाल्टेयर वीरय्या 2023 में रिलीज हुई थी जिसने 219 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mana Shankara Varaprasad Garu Collection: 70 साल के एक्टर की फिल्म ने छुड़ाए 'राजा साब' के छक्के, किया धांसू कलेक्शन