विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mardaani 3 ने वसूल लिया बजट, 13वें दिन रानी मुखर्जी की फिल्म ने कर दिया खेला

Published: Wed, 11 Feb 2026 08:39 PM (IST)

Mardaani 3 Collection Day 13: निर्देशक अभिराज मीनावाला की फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को मनोरंजन कर ...और पढ़ें

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 3 ने किया कब्जा

  2. वीक डे में नहीं थम रही फिल्म की बंपर कमाई

  3. बजट वसूलने में कामयाब हुई मर्दानी 3

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 30 जनवरी को अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।  निर्देशक अभिराज मीनावाला की इस फिल्म से सिनेप्रेमियों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी काफी उम्मीदें थीं। बेहतरीन कंटेंट की बदौलत मर्दानी 3 ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया और उम्मीदों पर खरी उतरी।

बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 3 वर्किंग डे में भी कमाल करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 13वें दिन इस मूवी ने ताबड़तोड़ कलेक्शन करके दिखाया है। आइए फिल्म की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं-

मर्दानी 3 ने कर दिया खेला

लेडी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर रानी मुखर्जी का कमबैक धांसू रहा और फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मर्दानी 3 हर किसी को प्रभावित किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी की इस मूवी ने अनुमानित 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Box Office: ये क्या हुआ! मंडे को बदला बॉक्स ऑफिस का मौसम, Border 2 और 'मर्दानी 3' का हुआ ये हाल

mardaani 3 box office day 12

इसके साथ ही अब मर्दानी 3 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41 से अधिक का हो गया है। कमाल की बात ये है कि अभी फिल्म की रिलीज को दो सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ है और इस मूवी ने अपना बजट वसूल लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मर्दानी 3 की लागत 40 करोड़ के आस-पास है।

mardaani3

इस आधार पर अब मर्दानी 3 मुनाफे कमाने की तरफ निकल पड़ी है। ऐसे में सोलो हिट के तौर पर रानी मुखर्जी के करियर में अगली फिल्म का नाम मर्दानी 3 का शामिल होता नजर आ सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के सामने मर्दानी 3 ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की और कामयाबी का स्वाद चखा है। 

मर्दानी फ्रेंचाइजी की परफॉर्मेंस

साल 2014 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले मर्दानी फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी। गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले आईं दोनों मर्दानी कमर्शियल तौर पर हिट हुईं। आइए मर्दानी फ्रेंचाइजी के कलेक्शन ग्राफ समझते हैं-

  • मर्दानी (2014)- 35.82 करोड़

  • मर्दानी 2 (2019)- 47.57 करोड़

  • मर्दानी 3 (2026)*- 41 करोड़ (13 दिन में)

माना जा रहा है कि मर्दानी 3 इस फ्रेंचाइजी की 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन सकती है।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection: हार मानने को तैयार नहीं मर्दानी 3, 12वें दिन कमाई में आया बंपर उछाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।