Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mastiii 4 Collection Day 1: आ गया 'मस्ती-4' के शुक्रवार का रिजल्ट, पहले दिन बॉक्स ऑफिस परीक्षा में पास या फेल?

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 10:10 PM (IST)

    Mastiii 4 Box Office Day 1: विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर मस्ती 4 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की ...और पढ़ें

    मस्ती 4 ने पहले दिन किया इतना बिजनेस/ फोटो- Instagram

    मस्ती 4 ने पहले दिन किया इतना बिजनेस/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. आ गया मस्ती 4 के पहले दिन का रिजल्ट

    2. शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?

    3. 120 बहादुर के साथ हुई बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मस्ती बॉलीवुड की एक सफल फ्रेंचाइजी है। विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी की फिल्म का पहला पार्ट साल 2004 में रिलीज हुआ था, जिसके गाने और कहानी दोनों ने ही फैंस का दिल छुआ था। इसके बाद साल 2013 में फिल्म का दूसरा पार्ट ग्रैंड मस्ती आया, 2016 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिलीज हुई।

    पहले के मुकाबले दूसरी और तीसरी फिल्मों को दर्शकों का कुछ खास प्यार नहीं मिला, लेकिन फिर भी वह बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक बिजनेस कर पाई। अब इसी फ्रेंचाइजी सीरीज का चौथा पार्ट लेकर 'मस्ती' के मेकर्स फिर लौटे हैं। 21 नवंबर को कॉमेडी फिल्म थिएटर में रिलीज हुई और अब इसके शुक्रवार के कमाई के अर्ली आंकड़े सामने आ गए हैं। पहले दिन फिल्म ने छक्का मारा या फिर इसकी पहले ही दिन हालत पस्त हो गई, मूवी के शुक्रवार का रिजल्ट सामने आ चुका है। 

    पहले दिन इतने करोड़ से हुई मस्ती 4 की ओपनिंग 

    मस्ती 4 से फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी को काफी उम्मीद थी। फिल्म की कहानी को छोड़कर पिछली 2 फ्रेंचाइजी में सिर्फ एडल्ट डायलॉग्स डालने वाले निर्देशक ने 'मस्ती' की फ्रेंचाइजी के फैंस को ये आश्वासन दिया था कि फिल्म की कहानी पहले पार्ट से ही मिलती जुलती है और वह उन्हें काफी पसंद आएगी। हालांकि, पहले दिन के कलेक्शन से ऐसा होते हुए दिखाई नहीं दिया।

    यह भी पढ़ें- Mastiii 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 39 सेकेंड के अश्लील सीन्स और डायलॉग को किया कट?

     [image] - 5101456

    पहले दिन विवेक-रितेश की फिल्म ने उम्मीद से भी कम की ओपनिंग ली। सैकनलिक डॉट कॉम की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मस्ती-4' ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है। एक सफल फ्रेंचाइजी के लिए पहले दिन के ये आंकड़े बेहद ही कम है। हालांकि, ये सिर्फ 10 बजे तक के आंकड़े हैं और उम्मीद है कि फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। 

    खबरें और भी

    [image] - 9099140

    कैसी है 'मस्ती 4' की कहानी? 

    मस्ती 4 की कहानी की बात करें तो ये कहानी अमर प्रेम और मीत की है, जिसमें अमर की पत्नी बिंदिया चैरिटी में, प्रेम की पत्नी त्योहारों में और मीत की पत्नी उस पर शक करती रहती हैं। तभी इन तीनों की जिंदगी में इनका एक दोस्त आता है, जो इनको लव वीजा की सलाह देता है। अब ये लव वीजा क्या है इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। 

    यह भी पढ़ें- Masti 4 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी एडल्ट कॉमेडी? थिएटर में दस्तक देने से पहले लीक हुई डेट