Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mere Husband ki Biwi Day 2 Collection: छावा के सामने सीना ताने खड़ी हुई अर्जुन की फिल्म! खाते में आए इतने करोड़

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 08:16 PM (GMT+05:30)

    अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसमें एक्टर लव ट्राएंगल में फंसे नजर आते ...और पढ़ें

    मेरे हसबैंड की बीवी का दूसरे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    मेरे हसबैंड की बीवी का दूसरे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है
    2. अर्जुन कपूर की फिल्म का दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है
    3. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अभिनय की तारीफ जरूर की जाती है, लेकिन कुछ लोग उनके फिल्मों के चयन पर जरूर सवाल खड़े करते हैं। बीते कुछ समय से एक्टर अपनी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband ki Biwi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। 21 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से बेहतर करने की उम्मीद मेकर्स और दर्शकों को भी है। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन कमाई के मोर्चे पर मूवी कहां तक पहुंची।

    ट्रेलर रिलीज के बाद से ही मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर काफी बज बना हुआ था। फिल्म के प्रमोशन में भी पूरी स्टार कास्ट ने मेहनत की, लेकिन पहले दिन की कमाई को ज्यादा बेहतर नहीं बताया जा सकता है। ओपनिंग डे के बाद सभी की नजरें फिल्म के दूसरे दिन की कलेक्शन पर टिकी हुई है।

    Photo Credit- Instagram

    अर्जुन कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ने महज 1.5 करोड़ की कमाई की। तीन बड़े स्टार्स के होने के बाद भी फिल्म को बड़ी ओपनिंग नहीं मिल पाई। शनिवार को फिल्म को छुट्टी का काफी बड़ा फायदा नहीं मिला है।

    ये भी पढ़ें- Mere Husband Ki Biwi Review: कॉमेडी पर कितनी खरी उतरी मेरे हसबैंड की बीवी? रिव्यू पढ़ने से पहले न बुक करें टिकट

    अर्ली ट्रेड में फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 0.96 करोड़ का कलेक्शन (Mere Husband ki Biwi Day 2 Collection) कर लिया है। इसके साथ ही, मूवी की भारत में कुल कमाई 2.46 करोड़ हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में इसका प्रदर्शन कैसा रहता है। अगर फिल्म धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर चलती रही, तो शायद यह फ्लॉप भी साबित हो सकती है।

    खबरें और भी

    मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म की कहानी क्या है?

    अर्जुन कपूर लव ट्राएंगल में फंसे नजर आते हैं। कहानी की बात करें तो मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म की स्टोरी अंकुर (अर्जुन कपूर), प्रबलीन (भूमि पेडनेकर) और अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है। अंकुर और प्रबलीन पहले पति-पत्नी होते थे, लेकिन दोनों का एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद अर्जुन के किरदार को रकुल के किरदार से प्यार हो जाता है। दोनों डेट करते हैं, लेकिन अचानक कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब प्रबलीन को रेट्रोग्रेड अम्नेसिया नाम की बीमारी हो जाती है और वह इस वजह से उनकी याददाश्त चली जाती है। इसके बाद प्रबलीन और अंतरा के बीच अंकुर को पाने की जंग शुरू हो जाती है। इस दौरान कई कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे।

    ये भी पढ़ें- Mere Husband ki Biwi Collection Day 1: 'छावा' के सामने फिसड्डी निकले Arjun Kapoor, दो बीवियों ने निकाला कचूमर