Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 को धूल चटाकर छाई Michael, इंटरनेशनल मार्केट में 'हमजा' का खेल हुआ खल्लास

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 05:30 PM (IST)

    हॉलीवुड की लेटेस्ट फिल्म माइकल ने धमाकेदार कमाई के दम पर धुरंधर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है। ...और पढ़ें

    माइकल वर्सेज धुरंधर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    माइकल वर्सेज धुरंधर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ग्लोबली कमाई में अव्वल निकली माइकल

    2. धुरंधर 2 पर भारी पड़ गई हॉलीवुड फिल्म

    3. शुरुआती दिनों में माइकल ने किया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म माइकल को पिछले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ओपनिंग वीकेंड तक धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली इस हॉलीवुड मूवी ने वर्किंग डेज में भी अपनी धाक जमा रखी है। 

    अब खबर आ रही है कि दुनियाभर में कमाई के मामले में सुपरस्टार जाफर जैक्सन की माइकल ने हिंदी सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही माइकल ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इतिहास रच दिया है। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-

    ग्लोबली धुरंधर 2 से आगे निकली माइकल

    पेड प्रिव्यू के साथ माइकल का आगाज हुआ। फिल्म के क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके बावजूद फैंस पर माइकल जैक्सन की बायोपिक सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसकी बदौलत भारी संख्या में दर्शक इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 5 दिन में 2000 करोड़ कमाकर दुनिया की सबसे बड़ी बायोपिक बनी ये फिल्म, 'चाचा' की भूमिका निभाकर छा गया भतीजा

    हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार रिलीज का पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही माइकल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 226 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से 2200 करोड़ के पार पहुंच चुका है। जबकि रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की ग्लोबली कमाई 1800 से करोड़ से अधिक रही है। इस तरह से माइकल ने बॉलीवुड की इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी को धूल चटा दी है और एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

    खबरें और भी

    जिस तरह से फिलहाल कमाई के मामले में माइकल धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है, उससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में ये हॉलीवुड मूवी और भी कई नए कीर्तिमान रचती हुई नजर आएगी। फिलहाल धुरंधर 2 को पछाड़ने को लेकर माइकल की चर्चा काफी तेज हो गई है। 

    इन फिल्मों से भी निकली आगे

    सिर्फ धुरंधर 2 ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में माइकल ने स्क्रीम 7 (Scream 7) 214 मिलियन डॉलर, ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस (Blades of the Guardians ) 202 मिलियन डॉलर और प्रोजेक्ट हेल मैरी (Project Hail Mary) 614 मिलियन डॉलर कमाई वाली इन बड़ी फिल्मों को भी मात दी है। 

    यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को 5 फिल्मों में हुआ कमाई का दंगल, धाकड़ कलेक्शन से विजेता बनी ये थ्रिलर