विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur The Movie ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दिखाए तेवर, 5 दिन में भरी मेकर्स की झोली; 'गद्दी' पर पैनी नजर

Published: Wed, 09 Sep 2026 09:29 AM (IST)

मिर्जापुर- द मूवी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतरीन कमाई कर रही है। फिल्म महज 5 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड ...और पढ़ें

मिर्जापुर-द मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे-5/ फोटो- इंस्टाग्राम

मिर्जापुर-द मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे-5/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रही है मिर्जापुर- द मूवी

  2. 200 करोड़ की कमाई करने से बस 23 करोड़ दूर है फिल्म

  3. विदेशों में क्राइम थ्रिलर फिल्म ने गाड़े सफलता के झंडे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 सितंबर को दुनियाभर में दस्तक देने वाली सफल सीरीज पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie)  बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त गदर काट रही है। फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन से ये साफ है कि क्राइम थ्रिलर फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी ऑडियंस में भी काफी ज्यादा है। मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन के अंदर जो कमाई की है, वह हर किसी को शॉक्ड करने वाली है।

दुनियाभर में 5वें दिन मिर्जापुर-द मूवी ने मचाई धूम

मिर्जापुर: द मूवी ने शुक्रवार को रिलीज के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 30 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन ग्लोबली फिल्म की कमाई 79.55 करोड़ तक पहुंच गई थी। पहले वीकेंड में ही पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ने 132 करोड़ तक कमा लिए थे। सोमवार तक फिल्म 154.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन बहुत ही शानदार रहा है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को मिर्जापुर-द मूवी ने दुनियाभर में सिंगल डे पर 22 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मिर्जीपुर का कलेक्शन 176.97 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस 23 करोड़ दूर है।

Untitled design - 2026-09-04T152031.273

ओवरसीज मार्केट में मिर्जीपुर- द मूवी का दबदबा

मिर्जापुर-द मूवी विदेशी दर्शकों को कितनी ज्यादा पसंद आ रही है। इस बात का अंदाजा आपको मूवी के ओवरसीज कलेक्शन से लग जाएगा। फिल्म ने सिर्फ विदेशी मार्केट में 27 करोड़ का बिजनेस किया है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी मिर्जापुर की कहानी को भले ही मुन्ना भैया के नजरिए से फिल्म में पेश किया हो, लेकिन अली फजल गुड्डू भैया बनकर दिव्येंदु शर्मा पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। 

Untitled design - 2026-09-04T152245.515

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल के अलावा रस्सिका दुग्गल, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी और श्रेया पिलगांवकर जैसे एक्टर्स ने अभिनय का लोहा मनवाया। सिनेमाघरों में ऑडियंस को खींचकर लाने में सफल रही फिल्म मिर्जापुर- द मूवी को अब फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बेकरार है। 

यह भी पढ़ें- मंगलवार को Mirzapur The Movie का भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाला मोटा पैसा; 5 दिन में बजट वसूल!

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie के मेकर्स पर आई मुसीबत, एक गाने को लेकर मिला कानूनी नोटिस? सिंगर बोले-'राजस्थान का अपमान...'