Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Impossible 8 vs Part One: टॉम क्रूज ने अपनी ही फिल्म का छोड़ा पीछे, एमआई-8 से बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

    Updated: Mon, 19 May 2025 04:03 PM (IST)

    टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग (Mission Impossible 8) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हॉलीवुड लवर्स फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ...और पढ़ें

    मिशन इम्पॉसिबल से टॉम क्रूज ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
    मिशन इम्पॉसिबल से टॉम क्रूज ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

    HighLights

    1. टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 8 चर्चा में है
    2. इसके पहले पार्ट ने किया था इतना कलेक्शन
    3. फ्रेंचाइजी की आठवीं फिल्म ने तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड लवर्स के पास सिनेमाघरों में जाने की एक बड़ी वजह है। सुपरस्टार टॉम क्रूज की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग रिलीज हो चुकी है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म को एक्शन और चेज करने के बेहतरीन सीन्स के लिए जाना जाता है। एजेंट इथेन हंट के किरदार में टॉम क्रूज एक बार फिर नजर आए। फिल्म को देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया। इतना ही नहीं, राम गोपाल वर्मा भी मूवी के मुरीद हो गए। खैर, किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है।

    मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible 8) की कमाई की तुलना साल 2023 में रिलीज हुए इसके पहले पार्ट मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन से कर रहे हैं। दरअसल, हाल में रिलीज हुई मूवी इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है और यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है कि लोग इस मूवी को देखने बड़ी संख्या में थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्म की कमाई के बीच कितना अंतर है।

    Photo Credit- Instagram

    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    17 मई को टॉम क्रूज की मच अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने पहले दिन 18.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ यह भारत में आठवीं सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। दूसरे दिन फिल्म को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग ने दूसरे दिन 17 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया है। 

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible The Final Reckoning Review: एक्शन में नहीं पहले जैसा रोमांच, मिशन इम्पॉसिबल में चूक गए टॉम क्रूज?

    साल 2023 में रिलीज हुई मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन कलेक्शन के मामले में हालिया रिलीज मूवी से काफी पीछे नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के पार्ट वन ने ओपनिंग डे पर 12.3 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, मिशन इम्पॉसिबल 8 ने 17 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    टॉम क्रूज की पिछली फिल्म ने कितना किया था कलेक्शन?

    दूसरे दिन की कमाई की बात करें, तो पार्ट वन ने 8.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म ने 17 करोड़ की कमाई की। दो दिनों के अंदर हालिया रिलीज मूवी ने 34 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसका पहला पार्ट करीब चार दिनों में पार कर पाया था।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 2: एमआई-8 के सामने रपट गई रेड 2, दूसरे दिन टॉम क्रूज ने हथिया लिया बॉक्स ऑफिस