Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Impossible 8 Collection Day 3: मंडे टेस्ट में छा गए टॉम क्रूज! एम आई-8 ने बॉक्स ऑफिस पर छापे करारे नोट

    Updated: Mon, 19 May 2025 10:40 PM (GMT+05:30)

    टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइन रेकनिंग सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके सा ...और पढ़ें

    मिशन इम्पॉसिबल 8 का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    मिशन इम्पॉसिबल 8 का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म को लोगों से बेहतर प्रतिक्रिया मिली
    3. टॉम क्रूज की फिल्म ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म की आठवीं किस्त का सिनेमा लवर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खास बात है कि यह इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है और साल 2023 में आई मिशन इम्पॉसिबल द डेड रेकनिंक पार्ट वन का सीक्वल है। मूवी में एक बार फिर दमदार एक्शन और चेज सीन के साथ टॉम क्रूज लौटे। कॉन्स 2025 फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ और यही वजह है कि इस फ्रेंचाइजी के हालिया पार्ट की ज्यादा चर्चा चल रही है।

    एजेंट इथेन हंट के रोल में टॉम क्रूज ने बेहतरीन काम किया है। इस बार उनके ऊपर दुनिया बचाने की जिम्मेदारी है। इसकी जानकारी आपको फिल्म देखने के बाद ही मिल पाएगी कि वह इसमें कितनी हद तक सफ हो पाएंगे और इस दौरान उन्होंने किस तरह के खतरों से गुजरना पड़ेगा। टॉम क्रूज की एक्शन की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म की लिस्ट में एम आई- 8 का नाम शामिल किया जाता है।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 2: एमआई-8 के सामने रपट गई रेड 2, दूसरे दिन टॉम क्रूज ने हथिया लिया बॉक्स ऑफिस

    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ओपनिंग डे पर टॉम क्रूज की फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आमतौर पर कहा जाता है कि किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा उसके ओपनिंग डे कलेक्शन को देखकर लग जाता है। पहले ही दिन मिशन इम्पॉसिबल के हालिया पार्ट ने 17 करोड़ के करीब नेट कलेक्शन किया। इससे साफ हो गया कि आगामी दिनों में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी। दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ का कलेक्शन किया।

    मंडे टेस्ट में टॉम क्रूज की फिल्म से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाई गई थी। सोमवार को मूवी के कलेक्शन में बीते दो दिनों की तुलना में कमाई में गिरावट देखने को मिलवी। दरअसल, वीकेंड की तुलना में वीकडे के दौरान फिल्म की कमाई कम हो जाती है। तीसरे दिन फिल्म ने 6.65 करोड़ का कलेक्शन (Mission Impossible 8 Collection Day 3) किया। वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने 40.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके आने से बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों को तगड़ी टक्कर मिल रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि मूवी 100 करोड़ क्लब में कब तक अपनी जगह बना पाने में सफल होती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible The Final Reckoning Review: एक्शन में नहीं पहले जैसा रोमांच, मिशन इम्पॉसिबल में चूक गए टॉम क्रूज?