यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mission Raniganj Box Office Day 10: हार मानने को नहीं तैयार 'मिशन रानीगंज', संडे को कमाई में उछाल
Mission Raniganj Box Office Day 10 Collection अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म पर क्रिकेट वर्ल्ड क ...और पढ़ें

HighLights
- संडे को बढ़ी मिशन रानीगंज की कमाई
- बॉक्स ऑफिस पर हार मानने की लिए तैयार नहीं 'मिशन रानीगंज'
- घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिशन रानीगंज का पहुंचा इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Raniganj Box Office Day 10: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हुई हो, लेकिन अब ये फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रही है। OMG 2 के बाद खिलाड़ी कुमार एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर एक बेहद ही शानदार और सत्य घटना पर आधारित कहानी लेकर हाजिर हुए।
हालांकि, जब अक्षय कुमार स्क्रीन पर आए, उस वक्त फैंस के दिलों-दिमाग पर पहले से ही ICC Cricket World cup 2023 का खुमार चढ़ चुका था, जिसका असर उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज' के कलेक्शन पर भी साफ तौर पर देखने को मिला।
लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है। 10 वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा, यहां पर देखें आंकड़ें-
मिशन रानीगंज की कमाई में संडे को आया उछाल
'जसविंदर सिंह गिल' बनकर अक्षय कुमार ने फैंस का दिल जीत लिया है, क्योंकि समीक्षकों के साथ-साथ फैंस भी 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj)की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस भले ही खिलाड़ी कुमार की किस्मत ने शुरुआत में उनका साथ न दिया हो, लेकिन अब धीरे-धीरे OMG 2 की तरह ही उनकी ये फिल्म भी कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है।
शनिवार को जहां 'मिशन रानीगंज' ने लगभग 2.18 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं रविवार को मूवी की कमाई में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी देखने को मिली। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को इस मूवी ने सिंगल डे पर 2.79 करोड़ का कारोबार किया है, जो मूवी की शुरुआती कमाई के मुकाबले काफी अच्छा है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का 10 दिनों में टोटल कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27.97 करोड़ तक नेट पहुंचा है।
खबरें और भी
मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस डे- 10
| मिशन रानीगंज वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन- | 31.45 करोड़ रुपए |
| मिशन रानीगंज इंडिया नेट कलेक्शन- | 27.97 करोड़ रुपए |
| मिशन रानीगंज इंडिया ग्रॉस | 27.2 करोड़ रुपए |
| मिशन रानीगंज ओवरसीज | 4.25 करोड़ रुपए |
| मिशन रानीगंज सिंगल डे रविवार कलेक्शन- | 2.79 करोड़ रुपए |
दुनियाभर में अब तक 'मिशन रानीगंज' का हुआ इतना कलेक्शन
एक तरफ जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिशन रानीगंज हार मानने के लिए तैयार नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर में फिल्म की कमाई काफी धीमी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक टोटल 31.45 करोड़ का बिजनेस किया है।
.jpg)
ओवरसीज मिशन रानीगंज अब तक सिर्फ 4.25 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन रानीगंज ' की कहानी 'रानीगंज ' कोयला खदान से 65 मजदूरों को रेस्क्यू करने की कहानी है।