Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohanlal का जलवा! साउथ की फिल्मों ने बॉलीवुड को पछाड़ा, एक्टर ने अकेले कमाए 500 करोड़

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 08:30 PM (IST)

    साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) दमदार एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी दर्शकों के बीच भी उनका क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस साल ...और पढ़ें

    मोहनलाल की 2025 की फिल्मों का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    मोहनलाल की 2025 की फिल्मों का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल का जलवा
    2. एक्टर की फिल्मों ने किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
    3. अकेले अभिनेता ने कमाए 500 करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ की फिल्मों का क्रेज पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंदी दर्शकों को भी साउथ के कुछ सुपरस्टार्स की फिल्मों का इंतजार रहता है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई अभिनेता बॉलीवुड के सितारों पर भारी पड़ते नजर आए हैं। इनमें से एक नाम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) का भी है। साल 2025 एक्टर के लिए लकी साबित हुआ है। बता दें कि पिछला साल उनकी फिल्मों के लिए बेहतर साबित नहीं हुआ था, लेकिन इस साल उन्होंने कमाल कर दिखाया है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर बॉलीवुड फिल्मों पर भी भारी पड़ते नजर आए हैं।

    मोहनलाल की फिल्मों का चला जादू

    बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता सलमान खान और आमिर खान की फिल्मों को भी दर्शकों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल सलमान की सिकंदर फिल्म रिलीज हुई, लेकिन फिल्म को उनके स्टारडम के हिसाब से सफलता नहीं मिल पाई। वहीं, आमिर खान सितारे जमीन पर से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे मोहनलाल की फिल्मों के बेहतरीन प्रदर्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह धीरे-धीरे बी टाउन के पॉपुलर स्टार्स को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं।

    मोहनलाल ने कमाए 500 करोड़

    साउथ की फिल्मों की बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकेले मोहनलाल की फिल्मों ने 500 करोड़ की कमाई इस साल कर ली है। बता दें कि उनकी कई हिट फिल्मों का रीमेक बॉलीवुड में भी बन चुका है। अजय देवगन की दृश्यम मूवी भी मोहनलाल की फिल्म का रीमेक है।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- थुडारम के बाद Mohanlal के फैंस के लिए सरप्राइज, 18 साल बाद सिनमेघरों में दस्तक देगी Chotta Mumbai

    मोहनलाल की इस साल रिलीज हुई एल2 एम्पुरान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने विदेशों में भी बेहतरीन कलेक्शन किया। इसके बाद उनकी अगली बेहतर प्रदर्शन करने वाली मूवी थुडारम है। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज हुई और इसने दुनियाभर में दर्शकों का प्यार हासिल किया। इसके बाद उनकी हिट फिल्म छोटा मुंबई को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसने दो दिनों में 1.05 करोड़ कमा लिए हैं। इन तीनों मूवीज के कलेक्शन को जोड़ दें, तो मोहनलाल की फिल्म ने इस साल 500 करोड़ की कमई कर ली है।

    खबरें और भी

    मोहनलाल की फिल्में  वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    एल 2 एम्पुरान 265.5 करोड़
    थुडारम  234.5 करोड़
    छोटा मुंबई 1.05 करोड़
    टोटल कलेक्शन 501.05 करोड़

    मलायमल फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता मोहनलाल ने साल की शुरुआती कुछ महीनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि उनकी आने वाली फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

    ये भी पढ़ें- Mohanlal ने किसे मारा था जोरदार थप्पड़? बर्दाश्त नहीं कर पाए थे इस सुपरस्टार की बुराई