विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Movies In Cinemas: 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' से 'मैडम वेब' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में

Published: Wed, 14 Feb 2024 07:42 PM (IST)

Movies In Cinemas इस शुक्रवार हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ और हॉलीवुड की भी कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। ...और पढ़ें

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ऑपरेशन वेलेंटाइन तेलुगु फिल्म है, जो हिंदी में भी आएगी
  2. मैडम वेब सुपरहीरो फिल्म है, डकोटा जॉनसन लीड में हैं
  3. कुछ खट्टा हो जाए से गुरु रंधावा डेब्यू कर रहे हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Movies in Cinemas This Week: पठान के साथ साल 2023 की जो धमाकेदार शुरुआत हुई थी, वैसा उछाल इस साल अभी तक देखने को नहीं मिला है। 25 जनवरी को रिलीज हुई ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फाइटर अभी तक लगभग 340 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन ही कर सकी है।

इसके बाद जिस फिल्म से चमत्कार की उम्मीद की जा रही थी, वो शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया थी, मगर इस फिल्म ने भी रिलीज के बाद कोई ऐसा धमाका नहीं किया, जिससे बड़े कलेक्शन की उम्मीद की जा सके।

9 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ ही जुटा सकी है। खास बात यह है कि इन दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खुला मैदान मिला, क्योंकि इनके साथ कोई दूसरी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।

इस शुक्रवार भी सिनेमाघरों में कोई ऐसी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिससे बहुत उम्मीदें की जा सकें। इन अनिश्चितताओं के बीच जानते हैं कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में क्या नया आ रहा है।

कुछ खट्टा हो जाए

हिंदी फिल्मों की बात करें तो कुछ खट्टा हो जाए शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म से गुरु रंधावा अपनी एक्टिंग ईनिंग शुरू कर रहे हैं। सई मांजरेकर फीमेल लीड में हैं। अनुपम खेर, इला अरुण, अतुल श्रीवास्तव, परेश गणात्रा और परितोष त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आएंगे। इस रोमांस कॉमेडी का निर्देशन जी अशोक ने किया है।

यह भी पढ़ें: OTT Releases: 'द केरल स्टोरी' और 'लव स्टोरियां' समेत ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हुईं ये सीरीज और फिल्में

दशमी 

इस सोशल ड्रामा फिल्म में वरदान पुरी, गौरव सरीन, मोनिका चौधरी, दलजीत कौर और राजेश जैस अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन शांतनु अनंत ताम्बे ने किया है। 

ऑपरेशन वेलेंटाइन

इन हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु फिल्म ऑपरेशन वेलेंटाइन शुक्रवार को रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु के साथ हिंदी में भी बनाई गई है। फिल्म से वरुण तेज हिंदी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, मानुषी छिल्लर फीमेल लीड में हैं। यह एरियल एक्शन फिल्म है, जिसमें एयरफोर्स के जांबाजों की कहानी दिखाई गई है। 

भ्रमयुगम

गुरुवार को मम्मूटी स्टारर मलयालम फिल्म हॉरर थ्रिलर भ्रमयुगम आ रही है। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी।राहुल सदाशिवन निर्देशित फिल्म में सिद्धार्थ भारतन, अमालदा लिज और अर्जुन अशोकन अहम भूमिकाओं में हैं।

मैडम वेब

इन भारतीय फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म मैडम वेब भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह मारवल की सुपरहीरो फिल्म है। डकोटा जॉनसन लीड रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें: Deadpool And Wolverine Trailer ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा देखे गये ये ट्रेलर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।