विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mr. & Mrs. Mahi Box Office Day 6: नहीं चल रहा जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म का जादू, हफ्ते भर में गिरी कमाई

Published: Wed, 05 Jun 2024 09:00 PM (IST)

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr Mrs Mahi Box Office) ने ओपनिंग डे पर ठीक- ...और पढ़ें

नहीं चल रहा जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म का जादू, (X Image)
नहीं चल रहा जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म का जादू, (X Image)

HighLights

  1. कैसी रही फिल्म की ओपनिंग ?
  2. वर्क डेज में सफर हुआ मुश्किल
  3. बुधवार को कमाए कितने करोड़ ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। शुरुआत में फिल्म ने ठीक- ठाक कमाई की, लेकिन पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही बिजनेस की रफ्तार मंद पड़ने लगी है। छठवें दिन तो आंकड़े और गिर गए। जानते हैं 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है?

'मिस्टर एंड मिसेज माही' को क्रिटिक्स और पब्लिक से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आई, लेकिन कमाई के मामले में ये पिछड़ रही है।

यह भी पढ़ें- लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं राजकुमार राव, Janhvi Kapoor के कहने पर पी गए थे बीटाडीन की आधी बोतल

कैसी रही फिल्म की ओपनिंग ?

बॉक्स ऑफिस पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.75 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे दिन बिजनेस 4.60 करोड़ और तीसरे दिन 5.50 करोड़ रहा।

वर्क डेज में सफर हुआ मुश्किल

'मिस्टर एंड मिसेज माही' को वर्क डेज में कमाई करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने मंडे टेस्ट में कलेक्शन को गिरने से बचाने की पूरी कोशिश की। फिर भी फिल्म ने 5 करोड़ से गिरकर 2.15 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद मंगलवार को 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई 1.85 करोड़ रही है।

बुधवार को कमाए इतने करोड़

'मिस्टर एंड मिसेज माही' की बुधवार को भी कमाई निराशाजनक रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 5 जून को देशभर में लगभग 1.25 करोड़ कमाए। इसके साथ ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 6 दिनों में 22.10 करोड़ कमा लिए है।

यह भी पढ़ें- Mr and Mrs Mahi Box Office Day 4: क्रिकेट के मैदान में सोमवार को लड़खड़ा गईं जाह्नवी कपूर, हाथ आये बस इतने करोड़

क्या है फिल्म की कहानी ?

'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कहानी की बात करें, को ये एक ऐसे कपल के इर्द गिर्द बुनी गई है, जिसे क्रिकेट का शौक होता है। हालांकि, कपल के लिए अपने सपने पूरे करने का सफर मुश्किलों भरा होता है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में इमोशन, स्पोर्ट्स और फैमिली ड्रामा जैसे एलिमेंट शामिल हैं। जाह्नवी और राजकुमार के साथ फिल्म में राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, पूर्णेंदु भट्टाचार्य, जरीना वहाब, अरिजीत तनेजा और यामिनी दास जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का डायरेक्शन शरण शर्मा ने किया है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।