Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mufasa Box Office Collection 1: बॉक्स ऑफिस पर दिखा किंग खान की आवाज का जादू, ओपनिंग डे पर कमा डाले इतने करोड़

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 21 Dec 2024 08:19 AM (IST)

    हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मुफासा द लायन किंग अब थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल ...और पढ़ें

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मुफासा ने इतना किया कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मुफासा ने इतना किया कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में पहुंची मुफासा की कहानी
    2. शाह रुख खान और बेटों ने दी किरदारों को आवाज
    3. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुआ इतना कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mufasa Box Office Collection day 1:  हॉलीवुड से आई फिल्म 'द लायन किंग' को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। फिल्म में सिंबा के राजा बनने की रोमांच से भरी कहानी ने ऑडियंस को इमोशनल कर दिया था। कहानी में मुफासा का किरदार अपने भाई द्वारा मारा जाता है।  'द लायन किंग' साल 2019 में रिलीज की गई थी।

    अब 5 साल बाद मेकर्स ने मुफासा के राजा बनने की जर्नी को पर्दे पर उतारने का फैसला किया है। इस किरदार के हिंदी वर्जन को खुद शाह रुख खान ने आवाज दी थी, जिसका हिस्सा अब उनके दोनों बेटे यानी आर्यन और अबराम भी हो गए हैं। मूवी थिएटर में पहुंच गई है और पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं पहले दिन ये कितना बिजनेस कर पाई है।

    मुफासा ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

    मुफासा के डब किए गए पार्ट्स में इसके पहले दिन का कलेक्शन काफी अच्छा रहा है। सैक्निल्क के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में इसने पहले दिन 10 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि फाइनल डेटा आने के बाद इसमें फेरबदल हो सकता है।

    Photo Credit- Instagram

    दरअसल, एक अनाथ शावक मुफासा के बुद्धिमान और राजा शेर बनने की कहानी में किंग खान की आवाज सुनकर दर्शक कनेक्टेड महसूस कर रहे हैं। वहीं तेलेगु में इसी किरदार को महेश बाबू अपनी आवाज से और मजबूत बना रहे हैं। अंग्रेजी में मुफासा ने 4 करोड़ कमाए हैं, वहीं हिंदी में 3 और तेलुगु और तमिल में 1 करोड़ों का कारोबार हुआ है।

    खबरें और भी

    पुष्पा 2 की नींव को हिला पाएगा मुफासा?

    इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुई थीं जिन्होंने कमाई के लिहाज से खूब नोट छापे थे लेकिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने सभी मूवीज की छुट्टी कर दी। अब भी तेजी से आगे बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में मुफासा के मेकर्स के लिए भारत से कमाई कर पाना थोड़ा मुश्किल को हो सकता है।

    Photo Credit- Instagramिहालांकि ये दर्शकों पर निर्भर करता है कि वो फिल्म को उतना प्यार दे पाते हैं या नहीं। बताते चलें कि जल्द ही वरुण धवन की बेबी जॉन भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    ये भी पढ़ें- Mufasa The Lion King छिपी है Shah Rukh khan की कहानी, खुद किंग खान ने सुनाई विरासत में मिली तनहाइयों की कहानी

    मिलती-जुलती है मुफासा और किंग खान की कहानी!

    कुछ वक्त पहले फिल्म के मेकर्स ने मुफासा की कहानी बताते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमें शाह रुख मुफासा के हिस्से आई तनहाइयों के बारे में बता रहे थे। वीडियो में ‘मुफासा’ और फिल्म की कहानी का जिक्र करते हुए शाह रुख ने कहा था कि उनकी और ‘मुफासा’ की कहानी काफी मिलती-जुलती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)

    अभिनेता ने बताया कि कैसे ‘मुफासा’ का सफर उन्हें अपने जीवन के संघर्षों की याद दिलाता है और इसलिए ये किरदार उनके दिल के काफी करीब है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ‘मुफासा’ एक अकेला होकर भी हिम्मत नहीं हारता और आगे चलकर जंगल का राजा बनता है।

    ये भी पढ़ें- Aryan khan के बाद अब अबराम का डेब्यू, 'Mufasa: The Lion King' का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज