यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munjya Box Office Day 24: कल्कि ने लगाई मुंज्या के बिजनेस में सेंध, इस जादुई आंकड़े के करीब पहुंच बिगड़ा खेल
मुंज्या को दर्शकों के साथ- साथ आलोचकों से भी काफी सराहना मिली है। फिल्म के निर्देशन कहानी और म्यूजिक ने इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूम ...और पढ़ें

HighLights
- 100 करोड़ क्लब के करीब 'मुंज्या'
- कल्कि ने बिगाड़ा 'मुंज्या' का खेल
- रविवार को करोड़ में की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंज्या का सफर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है। मुकाबले में प्रभास की कल्कि 2898 एडी आ गई है, लेकिन मुंज्या थिएटर्स से हटने के लिए तैयार नहीं है। फिल्म अब अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गई है। इसके साथ ही बिजनेस 100 करोड़ के करीब आ गया है, जिसे हासिल करने के लिए मुंज्या पिछले कुछ दिनों से लगातार मेहनत कर रही है।
मुंज्या की कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म की पॉपुलैरिटी बरकरार रहेगी और बिजनेस में इजाफा भी बना रहेगा।
कल्कि 2898 एडी ने लगाई सेंध
मुंज्या ने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और अच्छे प्रदर्शन के बल पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना मुमकिन है। फिल्म को दर्शकों का प्यार और सपोर्ट मिला, जो बिजनेस में साफ देखने को मिला। कम बजट में बनी मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, कल्कि 2898 एडी ने मुंज्या के बिजनेस में थोड़ी सेंध जरुरी लगाई है।
यह भी पढ़ें- Munjya से पहले इन फिल्मों ने दिखाई लोक कथाओं की रहस्मयी दुनिया, इस मूवी की पहेली ने मचाया सबसे ज्यादा शोर

रविवार को कमाए इतने करोड़
मुंज्या अब तक सभी वीकेंड पर 5 करोड़ के ऊपर बिजनेस करती आ रही थी, लेकिन चौथे हफ्ते में कमाई 1 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। फिर भी फिल्म ने कलेक्शन बढ़ाने की पूरी कोशिश की। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की की रिपोर्ट के अनुसार, मुंज्या ने शुक्रवार को 95 लाख कमाए और शनिवार को बिजनेस 1.35 करोड़। वहीं, फिल्म ने रविवार को 1.95 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 24 दिनों में मुंज्या ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 99.88 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।
100 करोड़ क्लब में होगी शामिल
मुंज्या अब तक फुल स्पीड में बिजनेस कर रही थी। हालांकि, कल्कि 2898 एडी के आने से इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिर भी मुंज्या 100 करोड़ की दहलीज पर आ पहुंची है और सोमवार को 100 करोड़ क्लब में एंट्री भी कर जाएगी।