Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munjya Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ब्रह्मराक्षस 'मुंज्या' का कहर, 6वें दिन भी बिजनेस रहा शानदार

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 09:22 PM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या (Munjya Box Office Collection Day 6) चल पड़ी है। फिल्म में दिखाई गए ब्रह्मराक्षस की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। रिलीज के सि ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या का कहर, (X Image)
    बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या का कहर, (X Image)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या का कहर
    2. 6वें दिन चौंकाने वाला बिजनेस
    3. क्या है मुंज्या की कहानी ?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस (Munjya Box Office Collection Day 6) पर शानदार बिजनेस कर रही है। रिलीज के महज 6 दिनों में फिल्म तेजी से आगे बढ़ गई है। वीकेंड पर मुंज्या के कलेक्शन में और उछाल आने की संभावना है। पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड फिल्में जहां बिजनेस करने के लिए तरह रही हैं वहीं, कम बजट वाली मुंज्या बॉक्स ऑफिस अपना जादू चला रही है।

    मुंज्या में एक ब्रह्मराक्षस की कहानी दिखाई गई है, जो शादी करने के लिए परेशान है। फिल्म में हॉरर के साथ- साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया है और यही फिल्म का एंटरटेनमेंट बढ़ा रही है।

    यह भी पढ़ें- Munjya से पहले इन फिल्मों ने दिखाई लोक कथाओं की रहस्यमयी दुनिया, इस मूवी की पहेली ने मचाया सबसे ज्यादा शोर

    हिट हुई मुंज्या की कहानी

    मुंज्या ओपनिंग वीकेंड से अपनी रफ्तार बनाए हुए। वर्क डेज में फिल्म के बिजनेस के गिरने की उम्मीद थी, मुंज्या ने यहां भी मामला संभाल लिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मुंज्या ने टिकट खिड़की पर 4 करोड़ के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन ही कलेक्शन बढ़कर 7.25 करोड़ और तीसरे दिन 8 करोड़ पहुंच गया।

    6वें दिन चौंकाने वाला बिजनेस

    मुंज्या ने मंडे टेस्ट में बिजनेस बनाए रखा और 4 करोड़ कमाकर स्पीड बनाए रखी। वहीं, मंगलवार को भी कलेक्शन 4.15 करोड़ रहा। बुधवार की कमाई पर नजर डाले, तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठवें दिन 2.68 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही रिलीज के 6 दिनों में मुंज्या ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30.08 करोड़ कमा लिए है।

    यह भी पढ़ें- Munjya Box Office Day 5: महज पांच दिनों में 'मुंज्या' ने मचा दिया भयंकर बवाल, डर दिखाकर कर ली तगड़ी कमाई  

    क्या है मुंज्या की कहानी ?

    मुंज्या की कहानी पुणे और महाराष्ट्र के कोंकण एरिया में सेट है और भारतीय लोक कथाओं पर आधारित है। फिल्म में मुंज्या नाम का ब्रह्म राक्षस अचानक जाग जाता है और फिर वो बिट्टू (अभय वर्मा) की जिंदगी में कहर बरपाता है। ये मामला तब और बिगड़ जाता है, जब मुंज्या की नजर शरवरी वाघ पर पड़ जाती है और वो उससे शादी करने की जिद पर अड़ जाता है। मुंज्या मैडॉक फिल्म की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की एक और कड़ी है, जिसमें स्त्री (2018), रूही (2021) और भेड़िया (2022) शामिल हैं।   

    खबरें और भी