विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munjya या चंदू चैंपियन में से किस फिल्म ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी? Kalki 2898 AD के आगे झुकने को नहीं तैयार

Published: Thu, 04 Jul 2024 10:14 AM (IST)

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में आपस में टकरा रही हैं। प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी तो ...और पढ़ें

मुंज्या और चंदू चैंपियन में से बुधवार को आगे रही ये फिल्म / फोटो- Instagram
मुंज्या और चंदू चैंपियन में से बुधवार को आगे रही ये फिल्म / फोटो- Instagram

HighLights

  1. मुंज्या का अब तक पहुंचा इतना कलेक्शन
  2. 100 करोड़ की तरफ बढ़ा चंदू चैंपियन
  3. कल्कि के आगे अब भी मजबूती से खड़ी है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त घमासान देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कल्कि 2898 एडी ने आते ही कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है, तो वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' और शरवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है।

वैसे तो दोनों ही फिल्मों की कमाई लाखों में आ गिरी है, लेकिन इसके बावजूद इनमें से एक फिल्म है, जो प्रभास की फिल्म के आगे इतनी जल्दी हार मानने के लिए तैयार नहीं है। चलिए जानते हैं कि मुंज्या और कल्कि ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस कर लिया है।

मुंज्या ने बुधवार को किया इतने करोड़ का कलेक्शन

शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर फिल्म 'मुंज्या' की कहानी लोगों को खूब पसंद आई। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की। हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' इस साल की 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: Munjya Box Office Day 26: कल्कि 2898 एडी के आगे अब निकल रहा है 'ब्रह्मराक्षस' का दम, मुंज्या का मंगल हुआ भारी

7 जून को रिलीज हुई मुंज्या अभी भी सिनेमाघरों से हटने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी ने रिलीज के 26वें दिन जहां 55 लाख तक का बिजनेस किया था, तो वहीं 27वें दिन मुंज्या का बिजनेस और भी ज्यादा गिर चुका है। सैकनलिक.कॉम के अनुसार फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर टोटल 5 लाख का कलेक्शन किया है। इंडिया में 100 करोड़ कमा चुकी मुंज्या ने दुनियाभर में 118 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।

चंदू चैंपियन भी 100 करोड़ के लिए तैयार

मुंज्या की रिलीज के एक हफ्ते बाद ही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत तो ठीक-ठाक ही हुई थी, लेकिन जल्द ही फिल्म का कलेक्शन काफी डाउन हो गया। हालांकि, तीसरे हफ्ते के बाद कबीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक बार फिर से खुद को बॉक्स ऑफिस पर संभालने की कोशिश कर रही है।

बुधवार को चंदू चैंपियन ने टोटल 43 लाख का बिजनेस किया और बता दिया कि वह इतनी जल्दी कल्कि-2898 एडी के सामने हार नहीं मानेगा। 20 दिनों में चंदू चैंपियन ने इंडिया में टोटल 59.99 करोड़ कमाए, तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 83 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अगर कल्कि के आगे थोड़े दिन और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यूं ही टिकी रही, तो हो सकता है कि दुनियाभर में चंदू चैंपियन 100 करोड़ का आंकड़ा छू ले।

यह भी पढ़ें: Chandu Champion Box Office: कल्कि 2898 एडी और मुंज्या के सामने नहीं झुका चंदू चैंपियन, कमाई में भारी उछाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।