O'Romeo Box Office Collection Day 3: 'ओ रोमियो' ने गाढ़े बॉक्स ऑफिस पर झंडे, बॉर्डर 2 के सिंहासन पर करेगी कब्जा?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ'रोमियो' 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई। हुसैन जैदी के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म म ...और पढ़ें

ओ रोमियो के एक सीन में शाहिद और तृप्ति (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) स्टारर फिल्म 'ओ'रोमियो' (O'Romeo) वैलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी, को रिलीज हुई। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' से टकराई।
शाहिद कपूर ने निभाया हुसैन उस्तरा का रोल
हुसैन जैदी के उपन्यास 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित 'ओ'रोमियो' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का रोल निभाया है। फिल्म में उनकी और तृप्ति डिमरी की परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ हुई। मूवी में तृप्ति ने सपना दीदी का रोल निभाया है। ओ रोमियो मुंबई के अंडरवर्ल्ड की परतें खोलती है। हुसैन उस्तरा ने एक टाइम पर मुंबई में दाउद इब्राहिम की नाक में दम कर दिया था।
-1771166160275.jpg)
यह भी पढ़ें- O'Romeo Box Office Collection Day 1: फैंस के माथे चढ़ा 'ओ रोमियो का फीवर', पहले ही दिन कर डाली धांसू कमाई
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ये शाहिद कपूर की पिछली रिलीज देवा के कलेक्शन से ज्यादा है। देवा ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ओ रोमियो के मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म के बजट की घोषणा नहीं की है लेकिन अनुमानित बजट 120 से 150 करोड़ के बीच बताया जा रहा है।
वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12.6 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक तीसरे दिन के कलेक्शन पर ध्यान दें तो मूवी ने अभी तक 27.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
-1771166186188.jpg)
तीसरी बार साथ आए विशाल और शाहिद
कमीने, हैदर और रंगून के बाद ओ'रोमियो के साथ शाहिद और विशाल चौथी बार साथ आए हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे भी शामिल हैं।