Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    O Romeo Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में फेल या पास, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'ओ रोमियो' का हाल?

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 07:36 PM (GMT+05:30)

    O Romeo Collection Day 4: अभिनेता शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ओ रोमियो इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। ओपनिंग वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन करने वाली इस फ ...और पढ़ें

    ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक विशाल भारद्वाज संग अभिनेता शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस मल्टीस्टारर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड के दौरान अच्छे प्रदर्शन करके दिखाया है।

    फिल्म के लिए सोमवार को दिन काफी अहम माना जा रहा था कि मंडे टेस्ट में ओ रोमियो की कमाई उसका भविष्य तय करेगी।इस बीच ओ रोमियो के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार को इस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    मंडे टेस्ट में कैसा रहा ओ रोमियो का हाल

    13 फरवरी वैलेंटाइन वीक को मद्देनजर रखते हुए शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। फैंस लंबे समय से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे और इस मूवी को लेकर जबरदस्त हाइप भी नजर आया। ओपनिंग वीकेंड में बंपर कमाई करने के साथ ओ रोमियो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी।

    o romeo

    यह भी पढ़ें- Box Office: वीकेंड पर कौन बना बॉक्स ऑफिस का बादशाह, O'Romeo ने छापे करोड़ों, कैसा रहा 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का हाल?

    सबकी निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले की जानकारी दे दी गई है। दरअसल रिलीज के चौथे दिन ओ रोमियो ने अनुमानित 4 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि रविवार की तुलना में काफी कम है। हालांकि, वर्किंग डे के आधार पर फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा उतना भी बुरा नहीं है, जिसके चलते ओ रोमियो की निंदा की जाए।

    खबरें और भी

    OROMEO

    इस तरह से फिलहाल मंडे टेस्ट में ओ रोमियो का मामला फिफ्टी-फिफ्टी रहा है। गौर किया जाए ओ रोमियो की कुल कमाई की तरफ तो अब 4 दिन के भीतर शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर इस फिल्म को कमर्शियल तौर पर हिट होना है तो आने वाले दिनों कलेक्शन की रफ्तार को और अधिक बढ़ाना होगा।

    सितारों से सजी ओ रोमियो

    बता दें कि ओ रोमियो में शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। इसके अलावा साइड रोल में हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे जैसे अभिनेताओं ने अपने दमदार अभिनय का दमखम दिखाया है।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में छा गया O Romeo, शाहिद कपूर की फिल्म ने तीन दिन के कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिया गर्दा