विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG 2: रिलीज से पहले इन फिल्मों को लेकर उठी थी बैन और बायकॉट की मांग, बॉक्स ऑफिस पर लगाया नोटों का अम्बार

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 15 Aug 2023 07:41 PM (IST)

OMG 2 बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों की लिस्ट काफी लम्बी है जिनकी रिलीज से पहले इनका जमकर विरोध किया गया। ...और पढ़ें

ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। फोटो- एक्स
ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। फोटो- एक्स

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2 सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। रिलीज से पहले फिल्म को विवादों और विरोधों से गुजरना पड़ा।

इसके विषय को देखते हुए सीबीएफसी ने इसे एडल्ट सर्टिफिकेट दिया, जिसके चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को लेकर चिंताए जाहिर की जा रही थीं। रिलीज के बाद फिल्म ने सारे अनुमानों को धता बताते हैं लगभग 11 करोड़ की ओपनिंग ली और रिलीज के चार दिनों में 55 करोड़ से अधिक जुटा चुकी है। 

यह ट्रेंड पहले भी देखा गया है कि फिल्मों को रिलीज से पहले विरोध का सामना करना पड़ा, मगर सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। 

द केरल स्टोरी

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी इसकी मिसाल है। यह मीडियम बजट फिल्म केरल की कुछ लड़कियों की कहानी थी, जिन्हें फुसलाकर मतांतरण करवा दिया जाता है और फिर वो आइएसआइएस के चंगुल में फंस जाती हैं।

फिल्ममेकर्स के दावों का कई लोगों ने विरोध किया। विषय संवेदनशील होने की वजह से इश पर रोक लगाने तक की मांग की गयी। मगर विरोधों ने फिल्म को ऐसी हवा दी कि 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई।

पठान

शाह रुख खान की फिल्म पठान का रिलीज से पहले 'बेशर्म रंग को लेकर जमकर विरोध हुआ। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, लोगों ने रंग विशेष के प्रदर्शन को लेकर आपत्ति जाहिर की। गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस के रंग पर खूब बवाल किया। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली। 

द कश्मीर फाइल्स

पिछले साल रिलीज हुई यह फिल्म भी काफी विवादों में रही थी। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में अनुपम खेर लीड रोल अदा करते नजर आए थे।

कश्मीरी पंडितों के सामूहिक निष्कासन पर बनी इस फिल्म को एक वर्ग विशेष के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध किया गया, मगर बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ क्लब में पहुंची। 

पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध कई महीनों तक चला। आरोप था कि इस फिल्म के निर्माताओं ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके से पेश किया। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। पद्मावत ने 300 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया था।

बाजीराव मस्तानी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर बाजीराव मस्तानी पर पेशवा बाजीराव के वंशजों ने इतिहास से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

पीके

अभिनेता आमिर खान की फिल्म पीके की रिलीज के समय भी जमकर बवाल देखे को मिला था। दरअसल, लोगों ने फिल्म पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। ऐसे में लोगों ने इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग की थी। हालांकि, लगातार विरोध और विवाद के बाद भी यह फिल्म रिलीज हुई और इस बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार कारोबार किया था।

गोलियो की रासलीला रामलीला

ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही इस फिल्म पर विवाद होने लगा था। दरअसल, यह विवाद फिल्म के नाम को लेकर था। आरोप था कि फिल्म का नाम 'रामलीला' रखकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। बाद में फिल्म का नाम 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' रखा गया। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था।

OMG

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड साल 2012 में रिलीज हुई थी। ये कॉमेडी ड्रामा लोगों को खूब पसंद आया था, लेकिन फिल्म को लेकर उस समय भी खूब विरोध देखने को मिला था और विवादों से घिरी रही थी। हालांकि, रिलीज के बाद यह सफल रही थी।