Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गदर 2' और OMG 2 से पहले इन 10 फिल्मों ने Box Office पर छप्परफाड़ कमाई से चौंकाया, बजट से कई गुना कलेक्शन

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 01:16 PM (IST)

    OMG 2 Surprise Hits Of Bollywood हिंदी सिनेमा में समय-समय पर ऐसी फिल्में आती रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से हैरान किया हो। इन फिल्मों की ...और पढ़ें

    गदर 2 और ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फोटो- जागरण
    गदर 2 और ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फोटो- जागरण

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नौंवे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म गदर 2 के साथ रिलीज हुई फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि 150 करोड़ तक लाइफ टाइम कलेक्शन कर सकती है।

    ओह माय गॉड 2 को लेकर रिलीज से पहले जिस तरह की नेगेटिविटी छाई हुई थी, किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी दूर तक आ जाएगी, मगर अमित राय निर्देशित फिल्म ने अपना रास्ता बना ही लिया और उन फिल्मों में शामिल हो गयी है, जिन्होंने कम बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया।

    देखा जाए तो गदर 2 भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज किया है। फिल्म 400 करोड़ क्लब में दाखिल होने वाली है। रिलीज से पहले किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर इतना बड़ा धमाका साबित होगी। रिलीज के 10 दिनों बाद भी फिल्म की कमाई डबल डिजिट में बनी हुई है।

    ऐसी बहुत-सी फिल्में हैं, जिनसे कुछ खास उम्मीद नहीं थी। लेकिन उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सबको सरप्राइज करते हुए धमाल मचा दिया और अच्छा कलेक्शन भी किया।

    1. द केरल स्टोरी (2023)

    इसी साल रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने भी ट्रेड को जबरदस्त सरप्राइज दिया। रिलीज से पहले चर्चा में रहने के कारण सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म ने करीब 8 करोड़ की ओपनिंग ली थी, वहीं 242 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया। इस मझले बजट की फिल्म में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया।

    खबरें और भी

    2. द कश्मीर फाइल्स (2022)

    इस फिल्म में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन दिखाया गया है। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित यह फिल्म पहले लगभग 600 स्क्रींस पर सीमित रिलीज की गयी थी, मगर ओपनिंग वीकेंड के दिनों में जब इसके कलेक्शंस अच्छे आये तो स्क्रींस की संख्या कई गुना बढ़ा दी गयी थी। 15 से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 340 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड कमाए।

    3. अंधाधुन (2018)

    एक शख्स अंधा होने का नाटक करता है। वह तब बहुत सी समस्याओं से घिर जाता है जब एक फिल्म एक्टर् का मर्डर होते हुए देख लेता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे थे। फिल्म का बजट 32 करोड़ था और कमाई 456 करोड़ थी।

    4. सोनू के टीटू की स्वीटी (2018)

    इसमें दो दोस्तों की कहानी है। एक दोस्त शादी करने वाला होता है लेकिन दूसरा उसे रोकने का भरसक प्रयास करता है। यह कॉमेडी फिल्म थी, जिसकी स्क्रिप्ट भी कुछ खास दमदार नहीं थी। फिर भी फिल्म ने 108 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि बजट 25 करोड़ हो था। फिल्म में कार्तिक आर्यन और सन्नी सिंह थे।

    5. बधाई हो (2018)

    इसमें एक नौजवान अपने मां-बाप से परेशान है। दरअसल, उसकी मां प्रेग्नेंट है और उसके हिसाब से अब समाज में उसकी बेइज्जती होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, गजराज राव और नीना गुप्ता थे। फिल्म का बजट 29 करोड़ था और कमाई 221 करोड़ रुपए थी।

    6. हिंदी मीडियम (2017)

    इस फिल्म में ऐसे मां- बाप की कहानी है जो अपनी बेटी के एडमिशन के लिए गरीब होने का नाटक करते हैं। फिल्म में इरफान, दीपक डोबरियाल और सबा कमर थीं। फिल्म का बजट 14 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर कमाई 322 करोड़ थी।

    7. सीक्रेट सुपरस्टार (2017)

    इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी है जो सिंगर बनना चाहती है, लेकिन उसके पिता इस पक्ष में नहीं हैं। फिर वे इंटरनेट पर मुंह छिपाकर गाना गाती है और फेमस हो जाती है। फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था, बस आमिर खान का स्पेशल अपीरियंस था। इस फिल्म का बजट 15 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 977 करोड़ रुपए कमाए। यह फिल्म चीन में भी खूब चली।

    8. क्वीन (2013)

    कंगना रनोट अभिनीत इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसकी शादी टूट जाती है। इसके बाद वह अकेले हनीमून पर जाती है। फिल्म में कंगना की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया। यह फिल्म 12 करोड़ के बजट में बनी और 222 करोड़ रुपए की कमाई की।

    9. इंग्लिश विंग्लिश (2012)

    इस फिल्म में एक ऐसी गृहणी की कहानी है जिसे अंग्रेजी नहीं आती। उसके पति और बच्चे उसकी खराब इंग्लिश का बार-बार मजाक बनाते हैं। फिर वह अंग्रेजी सीखने का फैसला करती है। यह श्रीदेवी की कमबैक फिल्म थी, लोगों को इससे ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं। फिल्म का बजट सिर्फ 10 करोड़ था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ कमाए।

    10. कहानी (2012)

    इस फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला अपने खोए हुए पति को खोजने के लिए लंदन से कोलकाता आती है। लेकिन फिर पुलिस को ऐसे सुराग हाथ लगते हैं, जिनसे से यह तय हो जाता है कि महिला के पति की मौत हो गई है। हालांकि, फिल्म के अंत में ऐसा ट्विस्ट है जो सबको चौंका देता है। यह फिल्म सिर्फ विद्या बालन के कंधों पर टिकी थी, इसमें नवाज भी थे। फिल्म का बजट 8 करोड़ और कमाई 104 करोड़ थी।