Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oppenheimer Box Office Day 6: भारत में 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है ओपेनहाइमर, बुधवार तक छाप चुकी है इतने नोट

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 08:18 AM (IST)

    Oppenheimer Box Office Day 6 Collection रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कल यानी कि 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी लेकिन उससे पहले हॉलीवुड की दो बड़ी ...और पढ़ें

    Oppenheimer Box Office Day 6 Christopher Nolan Film Soon Enter 100 Crore Club in India/Instagram
    Oppenheimer Box Office Day 6 Christopher Nolan Film Soon Enter 100 Crore Club in India/Instagram

    HighLights

    1. भारत में 'ओपेनहाइमर' 100 करोड़ की तरफ बढ़ी
    2. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक की इतनी कमाई
    3. 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी 'ओपेनहाइमर'

     नई दिल्ली, जेएनएन। Oppenheimer Box Office Day 6 Collection: वर्ल्ड वॉर 2 पर आधारित क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन पर बनी फिल्म 'ओपेनहाइमर' 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' टकराई। इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग का पूरा फायदा मिला।

    फिल्म ने पहले दिन इंग्लिश भाषा में 12.75 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की। हालांकि, सिलियन मर्फी स्टारर इस फिल्म पर विवादों का असर भी देखने को मिला, जिसकी वजह से इस हॉलीवुड फिल्म की कमाई घट गई।

    बहरहाल, ये फिल्म धीरे-धीरे इंडिया में 100 करोड़ की कमाई के नजदीक पहुंच रही हैं। यहां पर जाने 'ओपेनहाइमर' ने इंडिया और वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई की है।

    100 करोड़ से इतनी दूर है 'ओपेनहाइमर'

    जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक लोगों को तो पसंद आ रही है, इसके अलावा जो सितारे ये फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आ रहे हैं, वह भी इसे मास्टरपीस बुला रहे हैं। भारत में हिंदी में इस फिल्म के कलेक्शन में हर दिन के साथ भले ही गिरावट आ रही हो, लेकिन इंग्लिश भाषा में अभी भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

    मंगलवार को हिंदी में सिंगल डे पर महज 5 लाख का बिजनेस करने वाली ओपेनहाइमर का कलेक्शन छठे दिन यानी कि बुधवार को ठीक-ठाक रहा। इस फिल्म ने छठे दिन पर 66 लाख का बिजनेस किया।

    इसके अलावा इंग्लिश भाषा में इस फिल्म ने मंगलवार को 5.55 की टोटल कमाई की थी, लेकिन बुधवार इसने 5.28 करोड़ कमाए। इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक 67.94 करोड़ के आसपास पहुंचा है।

    वर्ल्डवाइड में 200 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ी 'ओपेनहाइमर'

    इस फिल्म ने इंडिया में हिंदी में अब तक जहां 8.46 करोड़ का बिजेनस किया, तो वहीं इंग्लिश में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म का कलेक्शन 59.48 करोड़ के आसपास हुआ। हालांकि, वर्ल्डवाइड भी धीरे-धीरे 'ओपेनहाइमर' अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है।

    बार्बी से दुनियाभर की कमाई के मामले में पिछड़ने के बाद भी ये फिल्म 2 हजार करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है। दुनियाभर में 'ओपेनहाइमर' ने छह दिनों में 1750 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया है।

    खबरें और भी