विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan Box Office Day 18: दर्शकों की पहली पसंद बनी 'पठान', 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 12 Feb 2023 07:43 AM (IST)

Pathaan Day 18 Collection बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान को लेकर लोगों का ...और पढ़ें

Still Image of Deepika Padukone and Shah Rukh Khan from Pathaan
Still Image of Deepika Padukone and Shah Rukh Khan from Pathaan

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Box Office Collection Day 18: शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान अभी भी कई लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज को 2 हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, मगर अधिकतर थिएटर्स अब भी हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म न सिर्फ दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है, बल्कि इस मूवी में 'केजीएफ 2' जैसी बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है।

पसंद किए गए 'पठान' के एक्शन सीन

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी में ग्राफिक्स का अच्छे से इस्तेमाल किया गया है। शाहरुख खान ने कई जगह एक्शन सीन दिए हैं। उन्हें इस अवतार में देखने में भी दर्शकों को काफी मजा आ रहा है और यह भी एक वजह है कि लोग 'पठान' देखना पसंद कर रहे हैं।

'पठान' का अब तक का कलेक्शन

'पठान' का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कायम है। फिल्म ने पहले कुछ हफ्तों में शानदार बिजनेस करते हुए 364.15 करोड़ का कारोबार किया था। यह आंकड़े पूरे भारत देश से मिलाकर हैं। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 90 करोड़ से ज्यादा कमा लिए। तीसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 5.9 करोड़ हो गई। कुल मिलाकर पठान में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

18वें कलेक्शन में उछाल

पठान फिल्म के तीसरे शनिवार का भी कलेक्शन सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 474.30 करोड़ हो गई। संभावना है कि रविवार को इस फिल्म को छुट्टी का पूरा फायदा मिलेगा। एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल देखा जा सकता है।

तोड़ेगी 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड?

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 का कलेक्शन 510 करोड़ था। 'पठान' इस आंकड़े को पार करने से कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'पठान' अभिनेता प्रभास की इस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

यह भी पढ़ें: Pathaan: 17 दिनों में भी पठान का जादू नहीं हुआ कम, इस कलेक्शन के साथ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: एक फ्लैट की कीमत के बराबर है शाह रुख की घड़ी? दाम जानकर उड़ जाएंगे होश