Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Box Office: ओवरसीज में पठान 300 करोड़ पार, इन 5 हिंदी फिल्मों ने दुनियाभर में लगाया कमाई का अम्बार

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 07:53 PM (IST)

    Pathaan Box Office Collection पठान दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है और फिल्म अब तक 800 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। सिद्धार्थ आनंद के न ...और पढ़ें

    Pathaan Box Office Shah Rukh Khan Film Creates History. Photo- Twitter
    Pathaan Box Office Shah Rukh Khan Film Creates History. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। PATHAAN 832 CRORES WORLDWIDE: शाह रुख खान की फिल्म पठान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही है। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी पठान ने ओवरसीज में 300 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया है। इसके साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब 100 मिलियन डॉलर के पार हो गयी है, जो ऐतिहासिक है। शाह रुख खान के करियर की यह सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है।

    25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पठान ने 5 जनवरी को रिलीज के 12 दिन पूरे कर लिये। निर्माता यशराज फिल्म्स के अनुसार, ओवरसीज में फिल्म ने 38.68 मिलियन डॉलर का शानदार कारोबार किया है, जो लगभग 317 करोड़ रुपये बनता है।

    दूसरे वीकेंड के बाद पठान ने अमेरिका और कनाडा में 14.30 मिलियन डॉलर, यूएई और जीसीसी (खाड़ी देश) 11.41 मिलियन डॉलर, यूके और आयरलैंड में 4.15 मिलियन डॉलर और ऑस्ट्रेलिया में 2.87 मिलियन डॉलर का कारोबार किया।   

    यह भी पढ़ें: Pathaan के लिए आशुतोष राणा ने शाह रुख खान की शान में लिखी जबरदस्त लाइन, Google ने कर दिया अर्थ का अनर्थ

    भारत में पठान 515 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जिसे मिलाकर पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 832 करोड़ हो चुका है। यह आंकड़ा तमिल और तेलुगु के कलेक्शंस मिलाकर है। 1000 करोड़ का जादुई पड़ाव छूने के लिए फिल्म को अब 168 करोड़ की दरकार है। 

    Top 5 Worldwide Grossers Hindi Films

    हिंदी फिल्मों के वर्ल्डवाइड टॉप 5 ग्रॉसर्स (Top 5 grossers worldwide) की बात करें तो पहले स्थान पर आमिर खान की दंगल है, जिसने 1968 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। दूसरे स्थान पर सलमान खान की बजरेगी भाईजान है, जिसने वर्ल्डवाइड 918 करोड़ जमा किये थे।

    खबरें और भी

    तीसरे स्थान पर भी आमिर खान की ही फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार है, जिसने वर्ल्डवाइड 875 करोड़ बटोरे थे। पठान चौथे स्थान पर आ गयी है। वहीं, पांचवें स्थान पर आमिर खान की पीके है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 770 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 

    सिद्धार्थ आनंद बने सबसे कामयाब निर्देशक

    इस कामयाबी को लेकर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि पैनडेमिक के बाद कई सिंगल स्क्रीन सिनेमा खुल चुके हैं और हाउसफुल के बोर्ड लौट आये हैं। यह एक अद्भुत अनुभूति है। इससे पहले आयी सिद्धार्थ की फिल्म वॉर ने दुनियाभर में 477 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यशराज फिल्म्स की भी यह सबसे अधिक कमाई करने वाली स्पाइ फिल्म है। पठान दूसरे हफ्ते में चल रही है। फिल्म जिस हिसाब से ट्रेंड हो रही है, उससे बड़े कलेक्शन की उम्मीद बन गयी है।