Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Worldwide Collection Day 4: 'पठान' हुई 400 करोड़ के पार, शाह रुख की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 11:23 AM (IST)

    Pathaan Box Office Worldwide Collection Day 4 पठान का जादू पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने चार दिन में ही वर्ल्डवाइड 440 करोड़ का आंकड़ा ...और पढ़ें

    Pathaan Box Office Worldwide Collection Day 4: Shah Rukh Khan
    Pathaan Box Office Worldwide Collection Day 4: Shah Rukh Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन।Pathaan Box Office Worldwide Collection Day 4: 'पठान' नाम से कॉन्ट्रोवर्सी समझे क्या... फायर है ये.. पूरा फायर। शाह रुख खान की इस फिल्म की ताप से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस भी दमक रहा है। दुनियाभर में पठान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो इसने 4 दिनों में 220 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इसकी नजर 250 करोड़ पर टिकी है। तो वहीं फिल्म ने शनिवार को दुनियाभर में जोरदार कमाई की है। तो आइए नजर डालते हैं कि इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर...

    पठान ने दुनियाभर में गाड़ा झंड़ा

    डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे नजर आए हैं। इन सबने मिलकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की ठान ली। दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कमा कर पठान पहले ही बॉलीवुड फिल्मों के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है। दूसरे दिन इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पलक झपकते ही पार कर दिया। तीसरे दिन ये 300 करोड़ पार हो गई और चौथे दिन तो इसने कमाल कर दिया।

    400 करोड़ पार हुई पठान

    पठान ने शनिवार को 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। शाह रुख ने साबित कर दिया कि वो भारत के साथ-साथ दुनिया की दूसरी मुल्कों में भी उतने ही पॉपुलर हैं। इस स्पाइ यूनिवर्स फिल्म से शाह रुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। साथ ही उन्होंने फिल्म का ना के बराबर प्रमोशन किया है। टीवी और लाइव शोज के बजाए शाह रुख डायरेक्ट अपने फैंस से मुखातिब हुए और ये तरीका काम कर गया।

    सलमान एलिमेंट ने भी दिखाया असर

    सलमान खान ने भी पठान में कैमियो किया है। तो पिछले साल भाईजान की कोई फिल्म नहीं आई थी तो उन्हें देखने के लिए भी फैंस सिनेमा हॉल पर टूट पड़े। कुल मिलाकर पठान हिंदी सिनेमा में इतिहास रचने की तरफ आगे बढ़ रही है और इसकी रफ्तार अब रुकती नजर नहीं आ रही है। वीकेंड के अंत तक फिल्म 500 करोड़ पार होने की उम्मीद की जा रही है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें 

    Pathaan Box Office Collection Day 4: आमिर-अक्षय को शाह रुख खान ने चटाई घूल, चौथे दिन 'पठान' ने मचाया बवाल

    KRK ने सलमान खान के सामने टेके घुटने, फिल्म रिव्यू के लिए जोड़ रहे हाथ-पैर, लोग बोले- अब तुम्हारे ये दिन आ गए