Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Box Office Day 12: 'दंगल' के बाद 'केजीएफ 2' को पछाड़ने निकली 'पठान', 12वें दिन की कमाई ने किया कमाल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 09:42 PM (GMT+05:30)

    Pathaan Day 12 Collection शाह रुख खान की फिल्म पठान का जादू अब भी सिल्वर स्क्रीन पर बरकरार है। फिल्म को रिलीज में 12 दिन बीत गए हैं और कम समय में इस म ...और पढ़ें

    Still Image of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone
    Still Image of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Box Office Collection Day 12: शाह रुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म न सिर्फ हिंदी में बल्कि दूसरी भाषाओं में भी काफी पसंद की जाने वाली मूवी बन गई है। यही वजह है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही।

    कम समय में फिल्म ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

    पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई के बाद पठान का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन भी शानदार रहा। कम से कम फिल्म के शुरुआती आंकड़े यही बयां कर रहे हैं। यह पहले ही कम समय में 400 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। पहले हफ्ते में केवल भारत में 364.15 करोड़ का कलेक्शन इस फिल्म ने कर लिया था।

    'पठान' ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़

    11वें दिन फिल्म ने 23.25 करोड़ की कमाई कर ली। अब फिल्म के 12वें में दिन की कमाई भी सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे रविवार को पठान फिल्म ने 27.50 करोड़ का बिजनस किया।

    तोड़ेगी 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड?

    पठान फिल्म की कुल कमाई 428.90 करोड़ हो गई है। फिल्म पहले ही आमिर खान की 'दंगल' (Dangal) को इस मामले में पीछे छोड़ चुकी है। अब ताजा कलेक्शन के बाद यह मूवी यश की 'केजीएफ 2' (KGF 2) की लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने के लिए तैयार है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, 'केजीएफ 2' का लाइफटाइम कलेक्शन 434.70 करोड़ है और 'पठान' इस आंकड़े को छूने के बहुत करीब पहुंच गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: पीछे रह जाएंगे एमसी स्टैन, बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में विनर बनेगा यह कंटेस्टेंट!

    यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan Birthday: मामू अभिषेक के बर्थ डे पर नव्या ने शेयर की थ्रो बैक तस्वीरें, पहचानना हुआ मुश्किल