Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan की रिलीज के साथ खुलेंगे बंद पड़े ये 25 सिनेमाघर, शाह रुख खान को याद आया बचपन, दीं शुभकामनाएं

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 06:50 PM (IST)

    Pathaan Box Office शाह रुख खान की पठान की रिलीज में अब चंद घंटे बाकी हैं। फिल्म की रिलीज के साथ उन सिनेमाघरों की ताला भी खुल जाएगा जो पिछले कई महीनों ...और पढ़ें

    Pathaan Shah Rukh Khan Film To Revive 25 Single Screen Theatres.
    Pathaan Shah Rukh Khan Film To Revive 25 Single Screen Theatres.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Shah Rukh Khan Film To Revive 25 Single Screen Theatres: कुछ घंटों बाद पठान सिल्वर स्क्रीन पर होगा और खत्म होगा चार साल का इंतजार। यह मौका शाह रुख खान ही नहीं, उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है। मगर, सबसे खास उन सिनेमाघरों के लिए है, जो फिल्म के साथ खुल रहे हैं। खुद शाह रुख ने इन सिनेमाघर के मालिकों को शुभकामनाएं दी हैं। 

    सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के कारोबार की लगभग दो साल के पैनडेमिक ने कमर तोड़कर रख दी थी। प्रतिबंधों के चलते ज्यादा सिनेमाघर बंद हो गये और जब प्रतिबंध हटे तो फिल्मों को दर्शक नहीं मिल रहे थे। कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद आधा दर्जन भी ऐसी हिंदी फिल्में नहीं आयीं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक टूट पड़ें। मगर, अब पठान से सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को अपने दिन बहुरने की आस जग गयी है। 

    फिल्म से जुड़ी टीम की ओर से जो जानकारी सामने आयी है, उसके मुताबिक पठान के साथ जिन सिनेमाघरों को खोला जा रहा है, उनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 11, राजस्थान के 7 और मध्य प्रदेश के दो सिनेमाघर शामिल हैं। इनके अलावा मुंबई, गोंदिया (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, गोवा और उत्तराखंड का एक-एक सिंगल स्क्रीन थिएटर शामिल है। ये सभी सिंगर स्क्रीन सिनेमाघर इन राज्यों के छोटे-छोटे शहरों या कस्बों में स्थित हैं। पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं- 

    यह भी पढ़ें: Republic Day Box Office- दीपिका की पद्मावत के नाम सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड, क्या 5 साल बाद तोड़ेगा 'पठान'?

    उत्तर प्रदेश

    1. ज्ञान सिनेमा, महमूदाबाद
    2. कार्निवल टीजीआईपी सिनेमा, नोएडा
    3. पीडीआर सिनेमा, वाराणसी
    4. एम सिनेमा, बिंदकी
    5. कविता सिनेमा, लोनी
    6. रामा सिनेमा, जौनपुर
    7. सिनेशाइन सिनेमा, छिबरामऊ
    8. जेसी पैलेस सिनेमा, बदायूं
    9. कपिल सिनेमा, मवाना
    10. मधुवन सिनेमा, डासना
    11. राजकरन सिनेमा, इलाहाबाद

    राजस्थान

    1. कोहिनूर सिनेमा, सूरतगढ़
    2. जेम सिनेमा, जयपुर
    3. गीता टॉकीज, हिंडौन
    4. संगम सिनेमा, खंडेला
    5. ड्रीमलाइट सिनेमा, सुजानगढ़
    6. प्रकाश टॉकीज, नवलगढ़
    7. जेआरसी मूवी पैलेस, फतेहपुर

    मध्य प्रदेश

    1. ज्योति सिनेमा, इंदौर
    2. प्रभात टॉकीज, बीना

    महाराष्ट्र

    1. प्रभात टॉकीज, गोंदिया
    2. कार्निवल आर मॉल, मुलुंड

    गोवा

    सिनेकमला, पोंडा

    छत्तीसगढ़

    लाजवंती टॉकीज, विश्रामपुर

    उत्तराखंड

    एसजीएल हेरिटेज सिनेमा, अल्मोड़ा

    शाह रुख ने दीं शुभकामनाएं

    मंगलवार को शाह रुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल से इस लिस्ट को शेयर करके बचपन की यादों का ताजा किया। उन्होंने लिखा- बचपन में सारी फिल्में सिंगल स्क्रींस पर ही देखी हैं। उसका अपना ही मजा है। दुआ, प्रार्थना और प्रेयर करता हूं, आप सबको और मुझे कामयाबी मिले। दोबारा खुलने पर सभी को शुभकामनाएं। 

    खबरें और भी

    बड़ी ओपनिंग का अनुमान

    ट्रेड जानकारों के अनुसार, एडवांस बुकिंग में पठान के साढ़े तीन लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग लेने वाली है। पठान, यशराज फिल्म्स के स्पाइ यूनिवर्स की पहली फिल्म है। फिल्म में सलमान खान और ऋतिक रोशन के कैमियो होने की खबर भी है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। पठान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Boycott Bollywood नहीं 'पठान' को सता रहा इस बात का डर, सोशल मीडिया के जरिए फैंस से की ये अपील