Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehzada Advance Booking: क्या शहजादा रोक पाएगा पठान की रफ्तार? कार्तिक आर्यन की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 12:19 PM (IST)

    Shehzada Advance Booking शाह रुख खान की पठान सिनेमाघरों में अभी भी दर्शक खींच रही है। ऐसे में शहजादा के सामने राह आसान नहीं होगी। वीकेंड्स में मजबूत ह ...और पढ़ें

    Pathaan VS Shehzada Box Office Kartik Aaryan Film Advance Booking Opens. Photo- Film Team
    Pathaan VS Shehzada Box Office Kartik Aaryan Film Advance Booking Opens. Photo- Film Team

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिख रही है। फिल्म की रिलीज को 20वां दिन चल रहा है, मगर कलेक्शंस की रफ्तार जारी है। 19 दिनों में फिल्म का हिंदी वर्जन 459.25 करोड़ बटोर चुका है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 924 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर चुकी है और 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े से महज 76 करोड़ ही दूर है।

    साल 2023 के पहले महीने में 25 तारीख को रिलीज हुई पठान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक ठोस शुरुआत दे दी है, जहां से उम्मीदें आसमान छू रही हैं। पठान की कामयाबी की रोशनी में अब आने वाली फिल्मों से आशा की जा रही है कि वो पठान की कामयाबी को आगे बढ़ाएंगी। पठान के बाद अब कार्तिक आर्यन की शहजादा से ऐसी ही अपेक्षाएं की जा रही हैं। हालांकि, ट्रेड की नजर इस बात पर भी टिकी है, क्या शहजादा, पठान की कामयाबी की रफ्तार को धीमा करेगा? 

    एक हफ्ता आगे बढ़ी रिलीज डेट

    शहजादा 17 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। अगर पठान की मौजूदा रफ्तार देखें तो गुजरे वीकेंड में फिल्म ने लगभग 30 करोड़ का कोराबार किया है। वर्किंग वीक फिल्म के कलेक्शंस घटते हैं, मगर वीकेंड पर उठते हैं। ऐसे में आने वाले शुक्रवार को पठान शहजादा को कड़ी चुनौती दे सकती है। शहजादा पहले 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, मगर मेकर्स ने इसकी रिलीज एक हफ्ता आगे खिसका दी थी। पठान की रफ्तार को देखते हुए लगता है कि मेकर्स ने यह कदम उठाकर समझदारी ही दिखायी। 

    एडवांस बुकिंग हुई शुरू

    रविवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। अब ट्रेड की नजरें एडवांस टिकट सेल्स के आंकड़ों पर है, क्योंकि फिल्म क्या ओपनिंग लेगी, काफी कुछ एडवांस बुकिंग से तय हो जाता है। 

    कार्तिक ने पिछले साल जो प्रदर्शन किया है, उससे शहजादा को बेहतरीन शुरुआत मिलने की उम्मीद है। साल 2022 में जब बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो रही थीं तो भूल भुलैया 2 लगभग 190 करोड़ का कोराबार किया था, जिसने कार्तिक आर्यन के प्रति भरोसे को मजबूती दी।

    खबरें और भी

    इसके बाद वो शहजादा के साथ लौट रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कृति सेनन, परेश रावल, रोनित रॉय, मनीषा कोइराला जैसे कलाकार प्रमुख किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह तेलुगु हिट अला वैकुंठपुरुमुलु का हिंदी रीमेक है, जिसमें अल्लू अर्जुन ने लीड रोल निभाया था। 

    यह भी पढ़ें: Pathaan Vs KGF 2- 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में 'पठान' को लगे सिर्फ 15 दिन, बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म