Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Record: पठान से पहले इंडियन सिनेमा की यह फिल्में कमा चुकी हैं 1000 करोड़, जानें इनके बारे में

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 09:49 AM (IST)

    Films That Cross 1000 Crore अलग- अलग जॉनर की भारतीय फिल्में अक्सर ही लोगों को लुभाती रही हैं। हाल ही में पठान फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। ल ...और पढ़ें

    Films That Cross 1000 Crore Mark. File Photo from Pathaan, RRR and Dangal
    Films That Cross 1000 Crore Mark. File Photo from Pathaan, RRR and Dangal

    नई दिल्ली जेएनएन। शोबिज वर्ल्ड में अगर कोई भी पिक्चर 100 या 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाए, तो मतलब फिल्म हिट है। हालांकि आज के जमाने में किसी भी फिल्म का इतना कमा लेना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन भारतीय सिनेमा में अब कुछ फिल्में ऐसी भी बनकर सामने आ रही हैं, जो 500 क्या 1000 करोड़ के आंकड़े तक को पार कर ले जा रही हैं। इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम जुड़ गया है 'पठान' का, जो कि दुनिया भर में ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। 

    'पठान' से पहले इन फिल्मों ने कमाए 1000 करोड़

    पठान फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1005.69 करोड़ हो गया है। हालांकि, यह इंडियन सिनेमा की इकलौती फिल्म नहीं है, जिसने इतनी ज्यादा कमाई कर ली है। इससे पहले जिन फिल्मों ने 1000 करोड़ कमा कर इतिहास रचा है, वह उस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म रहीं। आइए जानते हैं क्या है उन फिल्मों का नाम।

    सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि पांच दिनों के अंदर पठान फिल्म ने 300 करोड़ कमा लिए। इतनी तेजी से यह आंकड़ा छूने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई। अब एक नजर डालते हैं उन पर फिल्मों पर भी जिनका कलेक्शन 1000 करोड़ या उससे ज्यादा रहा है।

    दंगल 

    आमिर खान की फिल्म दंगल बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसने 1000 करोड़ के पार जाकर कमाई की। 'दंगल' 23 दिसंबर, 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओवरसीज 1535.3 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड फिल्म की कुल कमाई 2,073 करोड़ थी। चाइना में यह मूवी मई 2017 में रिलीज हुई थी और एक महीने के अंदर वहां इस फिल्म ने 1000 करोड़ का बिजनेस कर लिया।

    खबरें और भी

    बाहुबली 2

    एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' अभिनेता प्रभास के करियर की सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग मूवी में से एक है। सभी जानते हैं कि बाहुबली फ्रेंचाइजी ने अभिनेता के करियर में चार चांद लगा दिए थे। फिल्म का पहला पार्ट जितना हिट रहा दूसरा पार्ट उससे भी ज्यादा पसंद किया गया। 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 1788.6 करोड़ कमाए थे। 

    केजीएफ 2

    अभिनेता यश स्टारर 'केजीएफ 2' 2022 में 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। यह साउथ इंडियन फिल्म हिंदी ऑडियंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 859.7 करोड़ था। जबकि, वर्ल्डवाइड इसने 1208 करोड़ कमा लिए थे। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्वीट किया था कि 'केजीएफ चैप्टर 2' ने 1000 करोड़ का ग्रॉस आंकड़ा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है।

    आरआरआर

    रामचरण और जूनियर एनटीआर को लेते हुए बनाई गई इस फिल्म को भला कैसे भुलाया जा सकता है। यह भी साउथ इंडियन फिल्म है, जो कि 25 मार्च, 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने इंडिया में 772.1 करोड़ तक कमाए थे, जबकि दुनियाभर के आंकड़ों को देखें, तो फिल्म ने 1100 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर दोनों ही पैन इंडिया फिल्म हैं।

    यह भी पढ़ें: Pathaan Worldwide Collection: पठान ने रिकॉर्डतोड़ कमाई से बनाया नया मुकाम, 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

    यह भी पढ़ें: Pathaan Collection Day 26: नई मूवी के बीच भी नहीं कम हुआ पठान का जलवा, 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने के बहुत करीब