Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Box Office Collection Day 25: शाह रुख ने चटाई कार्तिक आर्यन को धूल, 25 दिनों में पठान की धुआंधार कमाई

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 03:23 PM (IST)

    Pathaan Box Office Collection Day 25 शाह रुख खान की पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। कार्तिक आर्यन की शहजादा भी पठान के आगे पानी भरती नजर आ ...और पढ़ें

    Pathaan Box Office Collection Day 25, Shah rukh khan Pathaan, Pathaan Beat Shehzada
    Pathaan Box Office Collection Day 25, Shah rukh khan Pathaan, Pathaan Beat Shehzada

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Box Office Collection Day 25: शाह रुख खान की कमबैक फिल्म पठान अभी भी अपने चौथे हफ्ते में मजबूती दिखा रही है। 17 फरवरी को कार्तिक आर्यन की शहजादा और मार्वल की एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटम मेनिया की रिलीज के बाद भी, पठान को कोई खतरा नहीं था और इसने पैसा कमाना जारी रखा।

    पठान ने छोड़ा शहजादा को पीछे

    पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं क्योंकि इसने दंगल, केजीएफ: चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य सहित कई बॉलीवुड दिग्गजों के लाइफटाइम कलेक्शन को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पठान ने दुनियाभर में 988 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

    500 करोड़ पार हुई शाह रुख खान की फिल्म

    25 जनवरी को रिलीज हुई पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बम्पर शुरुआत की और यह फिलहाल तो रुकने का नाम नहीं ले रही है। पठान पहले ही भारत में पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब इसे दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में देर नहीं लगेगी।

    एंट मैन 3 भी नहीं बिगाड़ पाई कुछ

    कार्तिक आर्यन की शहजादा और मार्वल की एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटम मेनिया से पठान के लिए खतरा पैदा करने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शुरुआती व्यापार अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने 25वें दिन 3.50 से 4.0 करोड़ रुपये की कमाई की।

    खबरें और भी

    1000 करोड़ पर नजर

    इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन अब 512 करोड़ रुपये से अधिक है। पठान के पांचवें हफ्ते तक इसके 600 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच, पठान ने दुनिया भर में अब तक 988 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

    फुस्स हुई शहजादा

    बता करें शहजादा कि तो इसने पहले दिन 6 करोड़ से खाता खोला और दूसके दिन बड़ी मुश्किल से 7 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन पहुंच गया है 14 करोड़ के आसपास। पठान से इसकी तुलना करें तो, शाह रुख खान की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। 

    ये भी पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के सामने रोता-गिड़गिड़ाता नजर आएंगा बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट! थोड़ा इंतजार

    Lock Upp Season 2: कंगना के टॉर्चर जेल में नजर आएगा देश का ये सबसे फेमस रैपर! Mc Stan को भी चटा चुका है धूल