Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pati Patni Aur Woh Do Box Office: आयुष्मान खुराना की फिल्म की हुई 'चांदी', दूसरे दिन कमाई में आया उछाल

    Updated: Sun, 17 May 2026 10:01 AM (GMT+05:30)

    आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी बढ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मुदस्सर अजीज की लेटेस्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका निभाई है।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को इके कलेक्शन में अच्छी खास बढ़त देखने को मिली।

    कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

    Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को ये कमाई 5.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये हो गया है।

    Pati Patni (1)

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Our Woh Do का ओपनिंग कलेक्शन देख खुली रह जाएंगी आंखें, पहले दिन Box Office पर की इतनी कमाई

    वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। दुनियाभर में इसका कलेक्शन 13.70 करोड़ रुपये हो चुका है। दूसरे दिन कलेक्शन में सुधार के बावजूद फिल्म अपनी स्टार कास्ट, प्रमोशन और ट्रेलर व गानों से बने प्री-रिलीज बज को देखते हुए उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है।

    फिल्म का बजट 60 से 65 करोड़ के बीच में बताया जा रहा है। ऐसे में अगर पति-पत्नी और वो दो-तीन हफ्ते इसी रफ्तार में चलती है तो इसकी कमाई को अच्छा कहा जा सकता है।

    Pati Patni

    कार्तिक आर्यन की फिल्म से हो रही तुलना

    वहीं इस फिल्म की तुलना 2019 की हिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' से भी की जा रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने काम किया था। खबरों के मुताबिक, उस फिल्म ने पहले दिन ही 9.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन 12.33 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने सिनेमाघरों में 84.56 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    'पति पत्नी और वो' फिल्म सीरीज की शुरुआत 1978 में संजीव कुमार अभिनीत क्लासिक फिल्म से हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन 'राजा शिवाजी' की जयकार, Historical Drama ने खूब बटोरे नोट