Peddi Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'शिकारी' बनी राम चरण की फिल्म, किया धांसू कलेक्शन
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ...और पढ़ें
-1780846275058_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की मचअवेटेड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) इस समय सिनेमाघरों में छाई हुई है। क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित और जाह्नवी कपूर अभिनीत यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी के बाद से ही ये अपनी कहानी से ज्यादा कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 2: सेंचुरी से चंद कदम दूर राम चरण की 'पेद्दी', दो दिन में हिला डाला बॉक्स ऑफिस
कितना रहा चौथे दिन का कलेक्शन?
फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। पहले दिन फिल्म ने 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 26.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने मात्र तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं अब चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
-1780846709503.jpg)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन पेद्दी को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म ने अभी तक 27.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 152.78 करोड़ रुपये हो चुकी है।
जाह्नवी कपूर की कंट्रोवर्सी का मिला फायदा?
फिल्म की सबसे अधिक कमाई तेलुगु वर्जन से हुई है। फिल्म ने 24.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं हिंदी वर्जन में इसने 3.06 करोड़ और तमिल में 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। जाह्नवी कपूर की कंट्रोवर्सी का फिल्म को फायदा मिलता दिख रहा है।

वहीं दुनियाभर में पेद्दी के कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 200 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस तरह 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली राम चरण की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले आरआरआर (RRR) और रंगस्थलम (Rangasthalam) ये कमाल कर चुकी हैं।