Peddi Box Office Collection: पेद्दी के सामने चारों खाने चित्त हुई चिरंजीवी की फिल्म, एक हफ्ते में छापे करोड़ों
बुची बाबू सना की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चिरंजीवी की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए सातवें दिन का कलेक्शन। ...और पढ़ें
-1781107071826_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बुची बाबू सना (Bucchi Babu Sana) की फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म में राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने लीड रोल निभाया है। पेद्दी का 3 जून को पेड प्रीमियर रखा गया था और एडवांस बुकिंग में भी इसने अच्छा कलेक्शन किया था।
पेद्दी वैसे भी अभी जाह्नवी कपूर को ओवर सेक्सुअलाइज्ड करने के मामले को लेकर सुर्खियों में है। अपने कलेक्शन की वजह से पेद्दी फिलहाल साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है। पेद्दी ने 51 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की।
यह भी पढ़ें- Peddi की सफलता के बाद बदले राम चरण के तेवर? बोली ऐसी बात भड़क उठा इंटरनेट, कहा- 'राजामौली की बेइज्जती है ये'
कितना रहा सातवें दिन का कलेक्शन
वहीं दूसरे दिन इसने 26.90 करोड़ और तीसरे दिन 29.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 5.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
-1781107391915.jpg)
दुनियाभर में गाड़े कमाई के झंडे
इस हिसाब से फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 184.48 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड तो मानों फिल्म ने कमाल ही कर दिया है। पेद्दी ने दुनियाभर में सिर्फ पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसका मतलब यह है कि फिल्म ने शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए चिरंजीवी और नयनतारा-स्टारर मन शंकर वर प्रसाद गारू के 301.49 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। मारुति की प्रभास-स्टारर द राजा साब अपने 208.39 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर है।
खबरें और भी

कौन-कौन से कलाकार आए नजर
पेद्दी को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित है। आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसमें राम चरण, जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी हैं।