Peddi Box Office: 'पेद्दी' ने आते ही 7 फिल्मों का तोड़ा गुरूर, 135 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर मचाई दहशत
राम चरण की 'पेद्दी' ने रिलीज के साथ ही दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 7 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें 'धुरंधर'-जवान समेत बड़ी फिल्म ...और पढ़ें

पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा 7 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'पेद्दी' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धावा बोल दिया है। 4 जून को सिनेमाघरों में आई स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी को दुनियाभर में 135 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली है। इस कमाई के साथ ही पेद्दी ने 7 सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने वालीफिल्मों को धूल चटा दी है। कौन सी हैं वह सात फिल्में नीचे देखें लिस्ट:
पठान (Pathaan)
पेद्दी ने दुनियाभर में जिस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा है, उसमें शाह रुख खान की 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' सबसे पहले नंबर पर आती है। राम चरण की 'पेद्दी' ने जहां पहले दिन 135 करोड़ रुपए कमाए हैं, तो वहीं पठान को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 104.19 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।
यह भी पढ़ें- थिएटर में हूटिंग से लेकर पटाखे फोड़ने तक, Peddi की बंपर ओपनिंग पर राम चरण की 'बेटर हाफ' ने किया ग्रैंड सेलिब्रेशन
-1780649023148.jpg)
गदर 2 (Gadar 2)
पेद्दी की रडार पर सनी देओल की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' भी रही। कई सालों बाद अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी का सीक्वल लेकर लौटे सनी देओल की इस मूवी ने दुनियाभर में तकरीबन 53.32 करोड़ तक की कमाई की थी, जिसे राम चरण की मूवी ने चुटकी में तोड़ दिया है।
-1780649077587.jpg)
जवान (Jawan)
पेद्दी ने शाह रुख खान की एक नहीं, बल्कि 2 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। पठान के अलावा उन्होंने 'जवान' का भी गुरूर तोड़ा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने पहले दिन दुनियाभर में 129.06 करोड़ की कमाई की थी। 6 करोड़ ज्यादा कमाकर पेद्दी ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
खबरें और भी
-1780649132445.jpg)
एनिमल (Animal)
राम चरण की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पेद्दी' के निशाने पर बॉबी देओल और रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' भी रही। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल ने वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली थी, जिसे स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी ने चुटकी बजाते ही तोड़ दिया।
-1780649234012.jpg)
धुरंधर (Dhurandhar)
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में भले ही राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी सफल न रही हो, लेकिन पहले पार्ट का रिकॉर्ड तो मूवी तोड़ चुकी है। धुरंधर ने पहले दिन दुनियाभर में 41.35 करोड़ का किया था, जिससे पेद्दी काफी आगे निकल चुकी है।
-1780649258921.jpg)
द राजा साब
पेद्दी ने पहले दिन जिन बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक किया है, उसमें प्रभास की सुपरफ्लॉप फिल्म 'द राजा साब' भी शामिल है, जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पेद्दी बहुत आगे निकल चुकी है, क्योंकि द राजा साब का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 54.15 करोड़ का हुआ था।

सिकंदर
राम चरण की पेद्दी भले ही सुलतान से प्रेरित हो, लेकिन सलमान खान की अन्य फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से पेद्दी पीछे नहीं हटी। इस मूवी ने रश्मिका मंदाना और सलमान खान की बीते साल आई फिल्म 'सिकंदर' को भी धूल चटा दी है। सिकंदर ने दुनियाभर में 41.20 करोड़ का बिजनेस किया था।