Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Phone Bhoot Box Office Collection Day 1: 'फोन भूत' को नहीं बचा पाईं कटरीना कैफ, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने रुपये

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 07:54 AM (IST)

    Phone Bhoot Box Office Collection Day 1 कटरीना कैफ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फोन भूत पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई है। फिल्म के ...और पढ़ें

    Phone Bhoot Box Office Collection Day 1
    Phone Bhoot Box Office Collection Day 1

    नई दिल्ली, जेएनएन।Phone Bhoot Box Office Collection Day 1: कटरीना कैफ कि फिल्म 'फोन भूत' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को सोशल मीडिया और क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले, बावजूद इसके  'फोन भूत' ने पहले दिन काफी खराब प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में कटरीना के साथ-साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में नजर आए। हालांकि पहले दिन फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने इस फुल पैसा वसूल बताया था।

    फीकी रही 'फोन भूत'

    'फोन भूत' को 1400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जिसे कंजर्वेटिव रिलीज भी कहा जा सकता है। लेकिन इतनी स्क्रीन्स मिलने के बाद भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी  पहले दिन लगभग 10-12 प्रतिशत ही। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'फोन भूत' ने पहले दिन सिनेमाघरों में 1.75 - 2.25 करोड़ के बीच की नेट कमाई की है (यह आंकड़े शुरुआती हैं इनमें फेरबदल संभव है)।

    'मिली-डबल एक्सेल' से हुई टक्कर

    4 नवंबर को सिनेमा में फोन भूत के साथ-साथ दो और फिल्में रिलीज हुईं। जाह्नवी कपूर की 'मिली' और सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की 'डबल एक्सेल'। इन दोनों ही फिल्मों का प्रदर्शन तो कटरीना की फिल्म से भी खराब रहा है।  मिली और डबल एक्सेल दोनों मिलकर 1 करोड़ के करीब की कमाई की है।

    हॉरर कॉमेडी में पहली बार अजमाया हाथ

    फोन भूत के जरिए कटरीना कैफ पहली बार हॉरर कॉमेडी जैसे जॉनर में नजर आईं हैं। कंटेंट की बात करें तो ये फिल्म अच्छा कर सकती है पर इसके साथ जो सबसे बड़ी कमी नजर आ रही है वो है फेस वैल्यू की। हो सकता है कि शनिवार और रविवार को फिल्म का बिजनेस ऊपर जाए और ये वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म करें लेकिन इसका पहले दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    'कांतारा' रही टॉप पर

    इस हफ्ते हिन्दी में डब की गई कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' बॉलीवुड की पुरानी रिलीज, 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' दोनों की तुलना में बेहतर बिजनेस करती नजर आई। इसके साथ ही बता दें कि अगला हफ्ता बॉलीवुड के लिए और भी मुश्किल रहने वाला है क्योंकि हॉलीवुड की 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' रिलीज हो रही है। हो सकता है कि 'ब्लैक पैंथर 2'  आने वाली बॉलीवुड फिल्मों 'दृश्यम 2' और 'भेड़िया' के कलेक्शन को भी प्रभावित करे।

    ये भी पढ़ें 

    KGF 2 VS Pathaan: सिर्फ एक वजह से 'केजीएफ 2' की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकती है शाह रुख खान की पठान

    Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण का पोस्टर देख रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकत, पठान एक्ट्रेस को कहनी पड़ी ये बात