यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Phone Bhoot Box office collection day 2: दूसरे दिन भी नहीं चला कटरीना का जादू, 'फोन भूत' ने बस इतनी की कमाई
Phone Bhoot Box office collection day 2 कटरीना कैफ की फोन भूत बॉक्स ऑफिस पर बेअसर नजर आ रही है। फिल्म की दो दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही हालांकि ये हॉ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Phone Bhoot Box office collection day 2: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'फोन भूत' सहित दो और फिल्में रिलीज हुई हैं। सूर्यवंशी के बाद, कैटरीना कैफ ने हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की, जिसमें ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सिनेमाघरों में हुई इस घमासान में कमाई के मामले में सबसे ऊपर कटरीना की ही फिल्म है लेकिन इसके भारी भरकम बजट को देखते हुए इसकी कमाई नाकाफी लग रही है।
बेअसर रही 'फोन भूत'
'फोन भूत' ने पहले दिन 2 करोड़ के करीब की ओपनिंग दर्ज की थी। जिसे अच्छा तो कतई नहीं कहा जा सकता है। वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में कुछ इजाफा जरूर हुआ लेकिन अभी भी फिल्म का दो दिन का बिजनेस इसे स्पीड देने में नाकाम नजर आ रहा है। हालांकि जाह्नवी कपूर की 'मिली', सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल एक्सेल' का हाल तो फोन भूत से भी बुरा है।
दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने रुपये
इस हॉरर कॉमेडी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.05 करोड़ का बिजनेस किया था। तो दूसरे दिन शनिवार होने के कारण फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा हुआ। सैकनिल्क डॉटकॉम के अनुसार फिल्म ने 5 नवंबर को 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया है (ये आंकड़े शुरुआती हैं इनमें फेरबदल संभव है)। इस तरह से इसका दो दिन का बिजनेस पहुंचता है 4.60 करोड़ के करीब।
कांतारा अभी भी है टॉप
फिल्म की कहानी की बात करें तो पहली बार हॉरर कॉमेडी जॉनर में हाथ आजमा रही कटरीना ने भूतनी के किरदार में फिल्म में जान लगा दी है। ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी दो ऐसे लोग हैं जो भूत पकड़ने के मिशन पर हैं। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फोन भूत, मिली और डबल एक्सेल पर कन्नड़ फिल्म कांतारा भारी पड़ रही है। अपने तीसरे हफ्ते में चल रही इस फिल्म का हिन्दी डब वर्जन भी जबरदस्त कलेक्शन कर रहा है।