यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ponniyin Selvan 1 Box Office Day 12: मणि रत्नम की PS1 के आगे खस्ता हुई सबकी हालत, 12 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई
Ponniyin Selvan 1 box office day 12 ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर पोन्नियिन सेल्वन 1 एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म की कमाई के आग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ponniyin Selvan 1 Box Office Day 12 Collection: मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने बुलेट ट्रेन की तरह बॉक्स ऑफिस पर स्पीड पकड़ रखी है। यह फिल्म एक के बाद एक नया रिकॉर्ड कायम कर रखी है। खास बात ये है कि ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की पीएस-1 को इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। सिंगापुर से लेकर जर्मनी और यूएस तक हर जगह चोल साम्राज्य पर बनी इस ऐतिहासिक फिल्म को ऑडियंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लायका प्रोडक्शन के ट्वीट के अनुसार ये फिल्म तमिल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और वर्ल्डवाइड भी जल्द ही मणि रत्नम की फिल्म अपना बजट रिकवर कर लेगी।
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पीएस-1 ने 12 दिन में कमाए इतने करोड़
मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' वर्ल्डवाइड तो अच्छा बिजनेस कर ही रही है, लेकिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पीएस-1 जहां दुनियाभर में लगभग इस फिल्म ने अब तक 408.4 करोड़ की कमाई की, तो वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पीएस-1 ने 224. 59 करोड़ का लगभग बिजनेस किया, जहां हिंदी भाषा में रिलीज पीएस1 का टोटल 19 करोड़ का कलेक्शन हुआ, तो वहीं तमिल में फिल्म ने लगभग 184.3 करोड़ की कमाई की। मलयालम में इस फिल्म ने 6.64 करोड़ और तेलुगू में फिल्म ने लगभग 14.55 करोड़ के आसपास की कमाई की।
.jpg)
30 सितंबर 2022 को विक्रम वेधा के साथ रिलीज हुई थी पीएस-1
ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म पीएस-1 की बॉक्स ऑफिस टक्कर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' से हुई थी। इस फिल्म ने कमाई के मामले में विक्रम वेधा को ही नहीं, बल्कि प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' रजनीकांत की 2.0 और थलापति विजय की बीस्ट को भी पछाड़ दिया है। कुछ ही दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने फिल्म पर लगे बजट को भी रिकवर कर लेगी। मणि रत्नम की पोन्नियिन सेल्वन को दो पार्ट में बनाया गया है। यह फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल ' पोन्नियिन सेल्वन' का एडेप्शन है।
यह भी पढ़ें: PS-1 Collection Day 10: ऐश्वर्या राय की पीएस-1 ने की छप्पर फाड़ कमाई, 10 दिनों में 350 करोड़ पार हुई फिल्म