यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ponniyin Selvan 1 WorldWide Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मणिरत्नम की PS1 की धाक कायम, दुनियाभर में मचाया गदर
Ponniyin Selvan 1 WorldWide Box Office मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-1 की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 400 करोड़ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ponniyin Selvan 1 Box Office WorldWide: मणि रत्नम की ऐतिहासिक फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है।देश के साथ-साथ ये फिल्म विदेशों में भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। तीन हफ्तों में ही ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। तमिल के अलावा चोल साम्राज्य पर बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-1' वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पीएस-1 वर्ल्डवाइड 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
वर्ल्डवाइड 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-1' ने की इतनी कमाई
'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-1' की रिलीज को मात्र 17 दिन ही हुए हैं और इतने कम दिन में ही इस फिल्म ने हिंदी से लेकर साउथ तक की कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में धूल चटा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे हफ्ते में लगभग इस फिल्म ने 56 मिलियन यानी कि 461 करोड़ के आसपास का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया है। यह फिल्म तमिल सिनेमा की वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। उन्होंने कमल हासन की विक्रम और बीस्ट सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इसके आगे बस रजनीकांत की 2.0 है, जिसका वर्ल्डवाइड कमाई रिकॉर्ड पीएस-1 से ज्यादा है।
.jpg)
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों में पीएस-1 ने कमाए इतने करोड़
जिस तरह से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि ये फिल्म जल्द ही अपना बजट ही नहीं, बल्कि रजनीकांत की फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी।पीएस-1 वर्ल्डवाइड तो काफी अच्छा बिजनेस कर ही रही है, लेकिन इसके अलावा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई हो रही है। खासकर तमिल सिनेमा में ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-1' अब तक 248.05 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 500 करोड़ के बजट में बनी मणि रत्नम की पीएस पार्ट 1 की सफलता के बाद फैंस को अब दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 1 Box Office: नहीं थम रही पोन्नियिन सेल्वन-1 की आंधी, अमेरिका सहित इन देशों में मचाया धमाल
यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 1 Box Office Day 14: मणि रत्नम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बरपाया कहर, इतने करोड़ की हुई कमाई