विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ponniyin Selvan 2 Day 5 Collection: ऐश्वर्या की फिल्म PS2 की मंगलवार को घटी कमाई, कलेक्शन में आई भारी गिरावट

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 03 May 2023 08:24 AM (IST)

Ponniyin Selvan 2 Day 5 Collection मणि रत्नम के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2 ने बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

Ponniyin Selvan 2 Day 5 Box Office Aishwarya Rai and Chiyaan Vikram Starrer India and Worldwide Collection /Instagram
Ponniyin Selvan 2 Day 5 Box Office Aishwarya Rai and Chiyaan Vikram Starrer India and Worldwide Collection /Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 5 Collection: मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। पीएस 2 में बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कई सालों के बाद एक बार फिर से नंदिनी के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, मंगलवार को पोन्नियिन सेल्वन-2 के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म का 50 प्रतिशत तक कलेक्शन गिरा। इंडियन बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कैसी रही फिल्म की हालत, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पोन्नियिन सेल्वन-2 की हुई इतनी कमाई

पोन्नियिन सेल्वन-2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई थी। ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 7 से 8 करोड़ के आसपास कमाई कर ली थी। 28 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने चौथे दिन ही भारत में सभी भाषाओं में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

हालांकि, मंगलवार का दिन फिल्म के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ, क्योंकि पीएस-2 के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को फिल्म ने जहां 18 से 19 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं मंगलवार को ये फिल्म तमिल ने महज 8.67 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई। वर्किंग डे का असर मणि रत्नम की फिल्म पर साफ तौर पर दिखा।

अब तक सभी भाषाओं में पोन्नियिन सेल्वन-2 ने की इतनी कमाई

पोन्नियिन सेल्वन-2 ने ओरिजिनल तमिल भाषा में अब तक टोटल 89.05 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि हिंदी में फिल्म का सिंगल डे कलेक्शन 1.12 करोड़ का हुआ, जो लगभग सलमान खान के सिंगल डे कलेक्शन को टक्कर देता है। हिंदी में फिल्म की टोटल कमाई अब तक 10.22 करोड़ की हुई।

तेलुगु में फिल्म ने 1.05 करोड़ के साथ टोटल कलेक्शन 10.15 करोड़ का किया और मलयालम में टोटल 5.55 करोड़ का। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 115.14 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

दुनियाभर में पोन्नियिन सेल्वन-2 का बजा डंका

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म की रफ्तार अच्छी है ही, लेकिन दुनियाभर में पीएस-2 की सफलता का डंका बज रहा है। 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने दुनियाभर में लगभग साढ़े 500 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था और पीएस-2 ने अब तक दुनियाभर में ने 215 करोड़ कमा लिए हैं।

चोल साम्राज्य पर बनी ये फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ये उम्मीद लगाना गलत नहीं होगा कि PS2 अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है।