Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ponniyin Selvan1 Box Office Day 9: बॉक्स ऑफिस पर आज कहर ढहाएगी ऐश्वर्या की पीएस1, वर्ल्डवाइड कमाएगी इतने करोड़

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 01:56 PM (IST)

    Ponniyin Selvan box office collection Day 9 फिल्ममेकर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन अपने पहले हफ्ते में ही 300 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक ...और पढ़ें

    Ponniyin Selvan box office collection Day 9, Instagram
    Ponniyin Selvan box office collection Day 9, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ponniyin Selvan box office collection Day 9: फिल्ममेकर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले ही ब्लॉकबस्टर बन चुकी पीएस-1 कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ती जा रही है और अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। तमिल पृष्ठभूमि पर बनी पोन्नियिन सेल्वन को हिंदी भाषी दर्शकों का दिल जीतने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन विदेश में फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर रही है और अपने दूसरे वीकेंड यानी आज 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक और कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- Vikram Vedha Day 9 Box Office:ऋतिक-सैफ का स्टारडम हुआ फुस्स, दूसरे शनिवार फिल्म की हालत खस्ता, कमाए इतने करोड़

    पीएस-1 आज रचेगी इतिहास

    30 सितंबर को रिलीज हुई पीएस-1 ने अपने पहले हफ्ते में ही 325 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने छठवें दिन 318 करोंड़ का बिजनेस किया था और इसके साथ ही पीएस-1 तमिल की छठवीं फिल्म बन गई जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले तमिल की 2.0, एंथिरन, कबाली, बिगिल और विक्रम जैसी फिल्मों ने वर्ल्डवाइड इतनी कमाई की थी। वहीं सातवें दिन पीएस-1 ने एक बार फिर छलांग लगाई और 325 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म अब कमाई के मामले में सिर्फ 2.0 और विक्रम से पीछे रह गई। रविवार यानी 9 अक्टूबर को फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा पर कर इन दोनों फिल्म को भी पछाड़ देगी और वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल की पहली फिल्म बन जाएगी।

    हिंदी वर्जन में अब तक कमाए इतने करोड़

    पोन्नियिन सेल्वन 1 के हिंदी रीजन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन फिर भी ठीक-ठाक कमाई कर पाने में सफल रही है। पीएस-1 ने नौंवे दिन यानी शनिवार को 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ फिल्म की हिंदी बेल्ट में कुल कमाई 16.50 करोड़ पहुंच गई है। पीएस-1 की हिंदी रीजन में अब तक की कुल कमाई,

    पहला दिन- Rs. 1.85 cr

    दूसरा दिन- Rs. 2.50 cr

    तीसरे दिन- Rs. 3.25  cr

    चौथा दिन-  Rs. 1.40 cr

    पांचवा दिन- Rs. 1.75 cr

    छठवां दिन- Rs. 2.50 cr

    सातवां दिन- Rs. 1.00 cr

    आठवां दिन- Rs. 75 lakh

    नौवां दिन-   Rs. 1.50 cr

    कुल कमाई~ Rs. 16.50 cr

    पोन्नियिन सेल्वन की स्टारकास्ट

    पीएस-1 में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयराम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धुलिपाला जैसे पॉपुलर एक्टर्स की स्टारकास्ट है। फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा दिखाती है, जो कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखी पोन्नियिन सेल्वन नाम की किताब पर आधारित है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-अमेरिका के ताकतवर अमीरों को चूना लगाने वाली अन्ना सोरोकिन को मिली रिहाई, इस तुर्रम खां पर बन चुकी है सीरीज