Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra ने ठुकराई थी सलमान खान की 6 साल पुरानी फिल्म, इस एक्ट्रेस की एंट्री के बाद बन गया था इतिहास

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 12:42 PM (IST)

    Priyanka Chopra की बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं। लेकिन सलमान खान (Salman Khan) की 6 साल पुरानी एक सफल फिल्म को रिजेक्ट करने को ले ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई थी ये मूवी (फोटो क्रेडिट- imdb)
    प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई थी ये मूवी (फोटो क्रेडिट- imdb)

    HighLights

    1. सलमान खान की हिट फिल्म का किस्सा
    2. प्रियंका चोपड़ा ने रिजेक्ट की थी मूवी
    3. बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan हिंदी सिनेमा के वो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ काम करना हर एक्ट्रेस का सपना रहता है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं, जिनके साथ सलमान की ऑन स्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी। लेकिन 6 साल पहले आई भाईजान की एक फिल्म को लेकर इन दोनों के बीच खटास पैदा हो गई। 

    उस मूवी के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहली पसंद थीं और वह इस फिल्म को करने लिए तैयार भी थीं। लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका ने उस फिल्म को बीच में छोड़ दिया और बाद एक अन्य एक्ट्रेस के हाथ सलमान की वो फिल्म लगी। बाद में बॉक्स ऑफिस पर जो हुआ वो इतिहास बन गया। 

    प्रियंका ने छोड़ी थी सलमान की ये फिल्म

    सलमान खान को बॉक्स ऑफिस का असली किंग कहा जाता है। करियर के पीक पर मौजूद सलमान  साल 2019 में फिल्म भारत लेकर आए। निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली भारत के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस के लिए फाइनल हुईं। सब कुछ सही चल रहा था, प्रियंका अपनी इच्छानुसार भारत को करना चाहती थीं। इस मामले का जिक्र सलमान ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान किया था। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    लेकिन जब फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, तभी प्रिंयका चोपड़ा ने भारत को छोड़ दिया। इसके बाद सलमान की इस मूवी में अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की एंट्री हुई। आलम ये रहा कि भारत कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और कटरीना कैफ की भारत का लाइफटाइम कलेक्शन 211 करोड़ रहा था। जबकि वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 325 करोड़ का बंपर कारोबार किया था। इस तरह से कहीं न कहीं भारत को ठुकराने का प्रियंका चोपड़ा को अफसोस जरूर हुआ होगा। 

    सलमान और प्रियंका की मूवीज

    भारत से पहले सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी कई मूवीज में साथ में नजर आई। इसकी शुरुआत साल 2004 में निर्देशक डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म मुझसे शादी करोगी से हुई थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद ये दोनों कई फिल्मों में एक साथ दिखी, जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

    • सलाम-ए-इश्क (Salaam-E-Ishq)

    • गॉड तुस्सी ग्रेट हो (God Tussi Great Ho)

    यह भी पढ़ें- Teachers Day 2025: कितने पढ़े लिखे हैं 90s के 7 बड़े सुपरस्टार, एक ने तो खेल के चक्कर में छोड़ दिया था कॉलेज

    यह भी पढ़ें- 'हम नहीं खाते,' Salman Khan के घर में नहीं आता बीफ, पिता सलीम खान का खुलासा