Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Collection Day 25: रफ्तार पकड़ने में ढेर हुई 'फुकरे 3', लाखों में जारी है फिल्म की कमाई का सिलसिला

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 12:36 PM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्तों से ज्यादा समय से राज कर रही फिल्म फुकरे 3 की स्टोरी ने लोगों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म शतक बनाने से थोड़ी ही दूर है। शुरुआत ...और पढ़ें

    Still Image of Richa Chadha from Fukrey 3
    Still Image of Richa Chadha from Fukrey 3

    HighLights

    1. 'फुकरे 3' शतक बनाने से थोड़ी दूर
    2. 'लियो' के आगे फीका पड़ रहा 'फुकरे 3' का जादू
    3. मल्टीस्टारर फिल्म है फुकरे 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म 'फुकरे 3' फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद फिल्म ऑडियंस को एंटरटेन करने में सक्सेसफुल रही। इसकी रिलीज के बाद कुछ और बड़ी फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन कोई भी 'फुकरे 3' का बाल बांका नहीं कर सकी। हालांकि अब इसकी कमाई सुस्त पड़ती नजर आ रही है।

    कछुए की चाल से आगे बढ़ रही 'फुकरे 3'

    मृगदीप सिंह लांबा के डायरेक्शन में बनी फुकरे 3 फिल्म 100 करोड़ की कमाई के बेहद करीब है। हालांकि, धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही यह मूवी शतक बनाने में भी कछुए की चाल चल रही है। वक्त के साथ फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

    रविवार को कर पाई इतनी कमाई

    शनिवार को 24 लाख कमाने के बाद रविवार को फिल्म ने 28 लाख तक का बिजनेस किया है। यह सैकनिल्क से लिए गए आंकड़े हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 93.97 करोड़ हो गया है। इस मल्टी स्टार फिल्म का क्रेज भले ही लोगों में काम हो गया हो, लेकिन यह अभी बाकी फिल्मों की भीड़ में खुद की पोजिशन बनाए हुई है।

    फुकरे 3 के वीकेंड कलेक्शन

    • पहला हफ्ता- 66.02 करोड़
    • दूसरा हफ्ता- 15.27 करोड़
    • तीसरा हफ्ता- 12.03 करोड़

    'फुकरे 3' की स्टार कास्ट

    फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें,‌ तो इसके लीड ऐक्टर्स पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह हैं। फिल्म की कहानी भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) के पॉलीटिशियन बने और फुकरे गैंग के उसके खिलाफ होना दिखाया गया है। 

    खबरें और भी

    'फुकरे 3' की कहानी

    फिल्म में दिखाया गया है कि चूचा के सपने देखने की पावर का फुकरे गैंग इस्तेमाल करती है और उससे होने वाले कम से छोटे-मोटे पैसे कमाती है। वहीं, भोली पंजाबन पॉलिटिक्स में आ चुकी है। भीड़ इकट्ठा करने के लिए वह फुकरे गैंग की मदद लेती है। हनी, चूचा को भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहता है। कहानी में ट्विस्ट भी यहीं से आता है। बाद में भोली पंजाबन सबको साउथ अफ्रीका भेज देती है। यहां से शुरू होता है इनके बीच कंपटीशन का असली दौर‌।

    यह भी पढ़ें: Fukrey 3 Collection Day 24: 'फुकरे 3' की कमाई में बंपर उछाल, 'जवान' की आंधी में कर डाला इतने करोड़ का कारोबार