Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Day 18 Collection: तीसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर पुष्पाराज ने रचा इतिहास, रप्पा-रप्पा छाप दिए इतने करोड़

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 09:08 PM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर सुकुमार की फिल्म का जादू जारी है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर मूवी को दर्शकों के प्यार की कमी ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 ने 18वें दिन रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास (Photo Credit- Instagram)
    पुष्पा 2 ने 18वें दिन रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. पुष्पा 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कर रही है कमाल
    2. 18वें दिन फिल्म ने किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
    3. अल्लू अर्जुन की फिल्म को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुकुमार की पुष्पा फिल्म के दूसरे पार्ट का सभी को इंतजार था। 5 दिसंबर का पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे पर ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर कमाल कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 164.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई की रफ्तार तीसरे हफ्ते तक भी कम होती नजर नहीं आ रही है। जब मूवी रिलीज हुई तो सभी का अनुमान था कि यह सुपरहिट होगी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह भारतीय सिनेमा की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

    सिनेमाघरों में अल्लू अर्जुन की फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन पूरे हो गए हैं। भारत में फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा 17वें दिन ही पार कर दिया था। अब तीसरे रविवार पुष्पा 2 के कलेक्शन से भी पर्दा उठ गया है।आइए देखते हैं कि फिल्म संडे को कितने अंकों से पास हुई है।

    पुष्पा 2 को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार

    साल 2021 में पुष्पा: द राइज रिलीज हुई थी, जिसने अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी बढ़ाने का काम किया था। वहीं, साल 2024 में रिलीज हुई पुष्पा 2 ने बॉलीवुड और साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। अल्लू अर्जुन की फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा रहने वाले सभी कलाकारों का नाम लोगों की जुबां पर आ गया है। सुकुमार की निर्देशित फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल साबित हुई।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Day 17: 'पुष्पा' ने छीन लिया शाह रुख का सिंहासन, सारे रिकॉर्ड तोड़कर बना बॉक्स ऑफिस का राजा

    18वें दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन (Pushpa 2 Day 18 Collection) भी कमाल दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक मूवी ने 30.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कुल कमाई की बात करें तो मूवी ने 18 दिनों में भारत के अंदर कुल 1059.68 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे शनिवार को फिल्म ने 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसे देखने के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की मूवी को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    फिल्म ने पहले सप्ताह में कुल 725.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, दूसरे सप्ताह में सुकुमार की निर्देशित पुष्पा 2 ने 264.8 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा, फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 14.3 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्ट किए। आगामी दिनों में फिल्म से और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection Day 17: ओह भाई! रहम खाने को तैयार नहीं पुष्पा, 17वें दिन इस रिकॉर्ड को कर दिया चकनाचूर