Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Box Office : हे हरि राम! अब किसकी शामत आई? 10 दिन में 800 करोड़ पार हुई पुष्पा 2

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 08:19 PM (IST)

    Allu Arjun स्टारर एक्शन थ्रिलर पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule Box Office Collection) ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल् ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 का कलेक्शन टोटल किया रहा
    पुष्पा 2 का कलेक्शन टोटल किया रहा

    HighLights

    1. 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2
    2. पुष्पा राज के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन
    3. रश्मिका मंदाना ने निभाया लीड किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज होने से पहले जितनी कंट्रोवर्सी हुई थी उससे फिल्म को काफी बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। पुष्पा का फेमस डायलॉग झुकेगा नहीं अब इस पर एकदम सटीक बैठ रहा है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने यश की केजीएफ और प्रभास की बाहुबली को कुछ ही दिनों में पीछे छोड़ दिया। सिर्फ एक हफ्ते में ही ये फिल्म ग्लोबली 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म 

    'पुष्पा 2' ने पहले दिन सिर्फ इंडिया से 164.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पुष्पा द राइज से धमाल मचाने के बाद अल्लू अर्जुन डबल एनर्जी के साथ सीक्वल में नजर आए। उनके एक्शन सीक्वेंस को देखकर फैंस के होश उड़ गए। इसके अलावा जतारा वाले सीन में उन्हें साड़ी में देखना गजब का एक्सपीरियंस था। अल्लू अर्जुन ने जिस तरह से वो किरदार निभाया है उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Worldwide Collection: क्या करके मानेगा 'पुष्पा'! दुनियाभर में Allu Arjun की फिल्म ने किया धांसू कलेक्शन

    कौन-कौन से किरदार आए नजर

    फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के किरदार में नजर आई। वहीं भंवर सिंह के किरदार से फहाद फासिल ने वापसी की। आइए दिन के हिसाब से जानते हैं फिल्म की कमाई। फिल्म पहले ही जवान, पठान, कल्कि 2898 एडी जैसी तमाम फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर चुकी है। अब फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन ही बाहबुली बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।

    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ

    पहला दिन- 164.25 करोड़

    दूसरा दिन- 93.8 करोड़

    तीसरा दिन- 119.25 करोड़

    चौथा दिन- 141.05 करोड़

    पांचवा दिन- 64.45 करोड़

    छठा दिन- 51.55 करोड़

    सातवां दिन- 43.35 करोड़

    आठवां दिन- 37.45 करोड़

    नौवां दिन- 36.4 करोड़

    दसवां दिन- 42.38 करोड़

    कुल- 804.58 करोड़

    फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा

    फिल्म ने 10 दिनों में 800 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन 42.38 करोड़ के आसपास रहा। इसमें 'पुष्पा 2' के सिर्फ हिंदी वर्जन से 426 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। केवल हिंदी बेल्ट की बात करें तो आठ दिनों में पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन ने 27.5 करोड़ रुपये। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने 19.75 करोड़ रुपये और केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने 13.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 9: एक हफ्ते बाद भी हरगिज नहीं झुका 'पुष्पाराज', 9वें दिन सरपट दौड़ा कलेक्शन