विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Collection Day 15: इतने करोड़ पर आकर अटकी 'पुष्पा-2' की सुई, 'वनवास' से पहले क्या पूरा होगा ख्वाब?

Published: Thu, 19 Dec 2024 08:22 PM (IST)

पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box office collection) कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। फिल्म ...और पढ़ें

पुष्पा 2 का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)
पुष्पा 2 का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2)ने फिलहाल जो रिकॉर्ड सेट कर दिए हैं वो किसी फिल्म के लिए अभी तोड़ना नामुमकिन। साउथ के साथ साथ हिंदी बेल्ट में भी पुष्पा रोज नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। अल्लू अर्जुन ने स्क्रीन पर पुष्पराज का जो मैजिक क्रिएट किया है वो बॉलीवुड में किसी एक्टर के लिए मैच करना अभी तो मुश्किल है।

पुष्पाराज के लिए फैंस हुए क्रेजी

फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन से ही एक ग्राफ सेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म की शुरुआत और एडवांस बुकिंग में जो बज बना था वो बाद में भी नजर आया। यही वजह है कि सुबह से सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ जुटने लगी जो अपने फेवरेट पुष्पराज को देखने के लिए बेचैन थी।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 14: भइया 'पुष्पा' अब तो मान जा! 14वें दिन रिकॉर्ड कमाई का आंकड़ा हुआ पार

कई बार ऐसा देखा जाता है कि साउथ की फिल्म जिन्हें हिंदी में जब डब किया जाता है तो वो कुछ दिनों में ही अपना दम तोड़ देती हैं। हालांकि, पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में लगे 15 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है।

हिंदी कलेक्शन के नाम पर पुष्पा ने एक अलग रिकॉर्ड सेट किया है जोकि किसी अन्य तेलुगु फिल्म के लिए मुमकिन भी नहीं है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रिलीज के 14वें दिन यानी कि बुधवार को हिंदी भाषा में सिंगल डे पर तकरीबन 16.25 करोड़ तक की कमाई की है, जबकि तेलुगु में ये फिल्म महज 3.25 करोड़ तक ही कमा पाई है। इसी के साथ इसका कलेक्शन 607.35 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी दौड़ रही फिल्म

पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पहले ही झंडे गाड़ दिया हैं। फिल्म ने 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही ये 1500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। रिलीज के 14 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे बुधवार को 20.55 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। आइए जानते हैं कितना रहेगा 15वें दिन का कलेक्शन।

पहला हफ्ता 725.8 करोड़ रुपये
9वां दिन 36.4 करोड़ रुपये
10वां दिन 63.3 करोड़ रुपये
11वां दिन 76.6 करोड़ रुपये
12वां दिन 26.95 करोड़ रुपये
13वां दिन 23.35 करोड़ रुपये
14वां दिन 20.55 करोड़ रुपये
15वां दिन 10.95 करोड़ रुपये
कुल 983.9 करोड़ रुपये

कहां जाकर रुकेगा कलेक्शन?

एक तरफ जहां पुष्पा 2 ने 950 करोड़ का कलेक्शन कुछ दिन में तय कर लिया था वहीं 1000 करोड़ का कलेक्शन करने में इसे काफी टाइम लग रहा है। इसी के साथ अभी पुष्पा 2 के आसपास कोई बड़ी रिलीज नहीं है। फिल्म के पास अभी बहुत मौका है। अब इसका सामना 25 दिसंबर को वरुण धवन की बेबी जॉन से होगा। वहीं 20 दिसंबर को नाना पाटेकर की वनवास सिनेमाघर में रिलीज होगी जिससे पुष्पा के कलेक्शन पर कुछ फर्क नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें:  Pushpa 2 Hindi Collection:' पुष्पाराज' ने दिखाया रौद्र रूप, 14 दिन में बॉलीवुड फिल्में भी नहीं रच पाई ये इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।