Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Box Office Day 21: क्रिसमस के मौके पर नोटों में खेला पुष्पाराज, कमाए इतने करोड़ की रो पड़ेगा Baby John

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 09:06 AM (IST)

    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर इस कदर जमकर बैठी है कि वहां से फिल्म उतरने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसा लगा था कि बेबी जॉन के आने से अल्लू अर्जुन औ ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21/ फोटो- Imdb
    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. पुष्पा 2 पर हर दिन बरस रहे हैं खूब नोट
    2. बेबी जॉन को पीछे छोड़कर छुट्टी का उठाया पूरा फायदा
    3. इंडिया में पुष्पा 2 ने एक और रिकॉर्ड किया दर्ज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 की रफ्तार को सिर्फ दुनियाभर में ही नहीं, बल्कि इंडिया में रोकना भी अब नामुमकिन हो गया है। स्त्री 2 से लेकर जवान और एनिमल-बाहुबली 2 जैसी फिल्मों का कचूमर निकालने के बाद अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म आगामी फिल्मों पर भी ग्रहण बनी हुई है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बेबी जॉन के आने से ऐसा लगा था कि पुष्पा 2 की रफ्तार धीमी हो जाएगी, लेकिन छुट्टी पर एक उल्टा ही नजारा देखने को मिला। 

    वरुण धवन (Varun Dhawan) की बेबी जॉन आने के बाद ऐसा लग रहा था कि पुष्पा 2 की कमाई में हिंदी और अन्य भाषाओं में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसकी एक वजह ये है कि बॉलीवुड में वरुण धवन की अच्छी-खासी प्रशंसकों के लिस्ट है। हालांकि, छुट्टी पर रिलीज होने के बावजूद बेबी जॉन (Baby John) को पुष्पा 2 (Pushpa 2) के आगे झुकना ही पड़ा। क्रिसमस की छुट्टी के साथ ही पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। 

    क्रिसमस के मौके पर पुष्पा 2 की सभी भाषाओं की कमाई

    पुष्पा 2 दुनियाभर के अलावा इंडिया में भी एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रही है। बुधवार को क्रिसमस पर फिल्म ने जमकर नोट छापे। हिंदी में जहां फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई, तो वहीं एक बार फिर से तेलुगु में अल्लू अर्जुन की फिल्म संभल गई।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 20 : पुष्पा का तख्तोताज हिलाने आ रहा Baby John, बॉक्स ऑफिस से कर देगा सफाया?

    हालांकि, तमिल-मलयालम और कन्नड़ में मूवी लाखों में ही रही। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 ने रिलीज के 21वें दिन सिंगल डे पर तेलुगु में 4.1 करोड़, हिंदी में 15 करोड़, तमिल में 6 लाख, कन्नड़ में 4 लाख और मलयालम में 1 लाख रुपए कमाए। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Imdb

    तेलुगु भाषा में मूवी का कलेक्शन 21 दिनों में 316.3 करोड़ तक पहुंच चुका है। पुष्पा 2 ने हिंदी में 716.65 करोड़ रुपए, तमिल में 55.35 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 7.48 करोड़ रुपए और मलयालम में  14.07 करोड़ रुपए टोटल कमाए हैं। 

    पुष्पा 2 के 21 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े:  

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    21 डेज कलेक्शन 

    सिंगल डे कलेक्शन 

    हिंदी  716.65 करोड़ रुपए  15 करोड़ रुपए
    तेलुगु  316.3 करोड़ रुपए 4.1 करोड़ रुपए
    तमिल  55.35 करोड़ रुपए 6 लाख रुपए
    कन्नड़  7.48 करोड़ रुपए 4 लाख रुपए
    मलयालम  14.07 करोड़ रुपए 1 लाख रुपए 
    टोटल कलेक्शन  1109.85 करोड़ रुपए
     1299.4 ग्रॉस कलेक्शन

    पुष्पा 2 ने इंडिया में रचा एक और इतिहास 

    21 दिनों बाद भी पुष्पा 2 का क्रेज कम नहीं हुआ है। 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक पुष्पा 2 ने बस चंद ही दिनों में कमा लिया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने 21 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1109.85 करोड़ तक की कमाई कर ली है। 

    Photo Credit- Imdb

    आपको बता दें कि पुष्पा 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना बेबी जॉन के लिए क्या, आने वाले समय में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों के लिए भी मुश्किल ही लग रहा है। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Day 19: 'मुफासा' को पछाड़कर भी डगमगा गया 'पुष्पाराज', सोमवार की परीक्षा में हुआ ऐसा हाल