विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Box Office: 24 दिन बाद भी डबल डिजिट में कमाई कर रही 'पुष्पा', जानकर 'Baby John' को आ जाएगी शर्म

Published: Sat, 28 Dec 2024 09:07 PM (IST)

फिलहाल जिस तरह से कलेक्शन के आंकड़े दिख रहे हैं उस हिसाब से पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस पर रोक ...और पढ़ें

कितना रहा पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)
कितना रहा पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)

HighLights

  1. पुष्पाराज के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन
  2. 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
  3. फिल्म में रश्मिका ने निभाया लीड रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और जमकर नोट छाप रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 10 दिनों में ही 1600 का आंकड़ा पार कर लिया था।

दुनियाभर में फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

पुष्पा 2 को टक्कर देने वाली बताई जा रही फिल्म बेबी जॉन इसका बाल भी बाका नहीं कर पाई। वरुण धवन फैंस के बीच वो क्रेज और पुष्पा जैसा चार्म लाने में नाकामयाब साबित होते नजर आए। कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 22 दिनों में 1719.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि पुष्पा 2 की कमाई को फिलहाल तो काबू कर पाना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Day 23: कौन तोड़ेगा पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड? 23 दिनों में छाप लिए इतने करोड़ रुपए

सभी के सामने डटकर खड़ा है पुष्पा

एक तरफ जहां वीक डे आते आते बड़ी बड़ी फिल्मों के पैर डगमगाने लगते हैं पुष्पा 2 इन सभी के सामने डटकर खड़ी है। फिल्म ने पहले ही दिन 175 करोड़ की कमाई के साथ साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस का बॉस पुष्पा ही है। आइए अब जान लेते हैं फिल्म के 24वें दिन का कलेक्शन क्या रहा।

कितना रहा फिल्म के 24वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 द रूल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जिसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी वर्जन में हुआ। फिल्म ने हिंदी में 6.5 करोड़ रुपये कमाए जबकि तेलुगु में 1.91 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्म 10 लाख रुपये कमा पाने में भी नाकाम रही है। फिल्म ने तमिल में 3 लाख, कन्नड़ में 3 लाख और मलयालम में मूवी ने सिर्फ 1 लाख रुपये की कमाई की है।

कैसी है बेबी जॉन की हालत?

वहीं अगर बेबी जॉन (Baby John) की बात करें तो फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। चौथे दिन का कलेक्शन 3.12 करोड़ रुपये रहा। इस हिसाब से बेबी जॉन का कुल कलेक्शन 22.77 करोड़ रुपये ही हुआ है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Worldwide: अब तो थम जा पुष्पाभाऊ! Baahubali 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।