Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Day 32 Collection: थम जा भाई पुष्पा! रविवार को फिर पुष्पाराज की धूम, बॉक्स ऑफिस पर बना वाइल्ड फायर

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 09:40 PM (IST)

    साल 2021 में सुकुमार की निर्देशित पुष्पा द राइज रिलीज हुई। इसके बाद फिल्म के दूसरे पार्ट का इंताजर दर्शकों को करीब 3 साल तक करना पड़ा। 5 दिसंबर को सिन ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 फिल्म का जादू 32वें दिन भी जारी है (Photo Credit- IMDB)
    पुष्पा 2 फिल्म का जादू 32वें दिन भी जारी है (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. अल्लू अर्जुन की फिल्म का जलवा है जारी
    2. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कर रही है रिकॉर्डतोड़ कमाई
    3. पुष्पा 2 ने 32वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के एक महीने बाद भी धमाल मचा रखा है। सुकुमार की फिल्म के पहले पार्ट पुष्पा ने भी कमाई के मामले में बड़े-बडे़ रिकॉर्ड तोड़े थे, लेकिन पुष्पा 2 के सामने तो किसी मूवी का थिएटर में टिक पाना भी मुश्किल हो गया है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की पिक्चर की दीवानगी समय के साथ बढ़ती जा रही है। 32वें दिन की कमाई का आंकड़ा (Pushpa 2 Day 32 Collection) सामने आने के बाद इस बात का अंदाजा आसानी से लग गया है।

    सुकुमार की निर्देशित फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और फहाद फासिल भी अहम किरदार की भूमिका में हैं। भारत में फिल्म ने 1200 करोड़ का आंकड़ा सभी भाषाओं में मिलाकर पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी मूवी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

    संडे को बढ़ा पुष्पा 2 का कलेक्शन  

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने शुक्रवार को पांचवे सप्ताह में प्रवेश किया। जहां कुछ फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना मुश्किल होता है। वहीं, यह फिल्म रिलीज के 32वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। पुष्पा 2 का फीवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को फिल्म ने 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद, अब रविवार को कमाई में इजाफा देखने को मिला है।

    ये भी पढ़ें- Allu Arjun: जमानत के बाद भी ‘पुष्पाराज’ को 2 महीने तक थाने में देनी होगी हाजिरी, यहां पढे़ं पूरा मामला

    Photo Credit- Imdb

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 32वें दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा खबर लिखे जाने तक का है। माना जा रहा है कि कुछ घंटों के अंदर यह 7 करोड़ से ज्यादा भी हो सकता है। वहीं, भारत में कुल कलेक्शन की बात करें तो पुष्पा 2 ने 1205.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं दे पा रहा टक्कर

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसके बाद बड़े पर्दे पर कई फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन इसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है। वरुण धवन की बेबी जॉन दूसरे सप्ताह में ही दम तोड़ती नजर आ रही है। वहीं, उन्नी मुकुंदन की मार्को और मोहनलाल की बैरोज 3डी फिल्म भी पुष्पा 2 को चुनौती देने में असफल साबित हुई है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि नए साल में रिलीज होने वाली फिल्मों से क्या अल्लू अर्जुन की मूवी पर कोई असर पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Day 31 Collection: पुष्पा तूने क्या कर डाला! सारे कलेक्शन हुए धुंआ धुंआ, अब राज करेगा पुष्पाराज